बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश शुक्रवार देर शाम बरेली पहुंच गया और शनिवार की शाम उनकी अस्थियों को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार रामगंगा नदी में प्रवाहित करेंगे। ये क्षण केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के लिए बहुत ही भावुक कर देने वाला पल होगा। क्योंकि 1989 में संतोष गंगवार पहली बार लोकसभा चुनाव अटल बिहारी वाजपेयी की वजह से ही जीते थे। संतोष गंगवार के लिए अटल जी ने जनता दल से समझौता तोड़ दिया था जिसके बाद संतोष गंगवार भाजपा से चुनाव लड़े और पहली बार लोकसभा चुनाव जीते।