scriptकांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में बरेली के कुलभूषण त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, और ओमवीर यादव बने पदाधिकारी | Bareilly's Kulbhushan Tripathi, Prem Prakash Aggarwal, and Omveer Yada | Patrika News
बरेली

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में बरेली के कुलभूषण त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, और ओमवीर यादव बने पदाधिकारी

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में 130 पदाधिकारियों को स्थान दिया। बरेली की शहर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और आंवला विधानसभा से चुनाव लड़ चुके उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया।

बरेलीNov 26, 2023 / 02:20 pm

Avanish Pandey

congress_karykarta.jpeg
असलम मियां को इस बार प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला

दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष मार्गदर्शन में पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सासंद केसी वेणुगोपाल की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व वाली प्रदेश कमेटी की घोषणा की गई। डॉ. केबी त्रिपाठी को प्रदेश प्रवक्ता पार्टी पहले ही मनोनीत कर चुकी है। प्रदेश सचिव रहे असलम मियां को इस बार प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिल सका। प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान न मिलने पर चौधरी असलम मियां ने कहा कि पार्टी ने कुछ बेहतर सोचा होगा। उन्हें पार्टी नेतृत्व का हर निर्णय स्वीकार है। इसके साथ ही उन्होंने मनोनीत पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
मनोनीत पदाधिकारियों को इन्होंने दी बधाई

मनोनीत पदाधिकारियों को महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, पारस शुक्ला, योगेश जौहरी ने बधाई दी।

Hindi News/ Bareilly / कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में बरेली के कुलभूषण त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, और ओमवीर यादव बने पदाधिकारी

ट्रेंडिंग वीडियो