scriptबीडीए उपाध्यक्ष ने संभाला चार्ज, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, नाथ कॉरिडोर पकड़ेगा रफ्तार | BDA Vice President took charge, bulldozer will run on illegal construc | Patrika News
बरेली

बीडीए उपाध्यक्ष ने संभाला चार्ज, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, नाथ कॉरिडोर पकड़ेगा रफ्तार

बरेली। बीडीए के नवागत उपाध्यक्ष मनिकंदन ए ने गुरुवार शाम को बरेली पहुंचकर कमान संभाल ली। बीडीए वीसी ने कहा कि नाथ कॉरिडोर समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता की योजनाओं को तेजी से मूर्त रूप दिया जाएगा। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। माफियाओं को किसी भी हाल में अवैध कालोनी विकसित करने नहीं दी जाएंगी।
 

बरेलीFeb 02, 2024 / 08:22 am

Avanish Pandey

jvnjdsj.jpg


नियम कानून से होंगे बरेली प्राधिकरण के सभी काम

उन्होंने बीडीए स्टाफ के साथ बैठक की। प्राधिकरण के अभिलेख कक्ष, विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण होने नहीं दिया जाएगा। नई योजनाओं पर काम होगा और जो योजनाएं चल रही है उन्हें समय से पहले पूरा कराना है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता में शहर का विकास रहेगा। हर काम नियम से होगा।
गुणवत्ता पूर्ण होंगे काम, खराब गुणवत्ता वाली फर्म होगी ब्लैकलिस्टेड

मनिकंदन ए वर्ष 2017 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पूर्व वह आगरा के सीडीओ के पद पर तैनात रहे। गुरुवार को चार्ज लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर का विकास प्राधिकरण के जिम्मे भी होता है। इसलिए सभी कामों में गुणवत्ता होगी। नियमों के मुताबिक काम करवाए जाएंगे। मकानों के नक्शा आदि का आवंटन भी पूरी तरह नियमों के मुताबिक होगा। अवैध निर्माण होने नहीं दिया जाएगा।

Hindi News/ Bareilly / बीडीए उपाध्यक्ष ने संभाला चार्ज, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, नाथ कॉरिडोर पकड़ेगा रफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो