scriptभाजपा नेत्री को दिन दहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर | BJP leader shot in broad daylight, condition critical | Patrika News
बरेली

भाजपा नेत्री को दिन दहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

पुलिस ने इस मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है।

बरेलीNov 27, 2019 / 06:00 pm

jitendra verma

बरेली। बहेड़ी इलाके में स्कूटी से जा रही ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेत्री संतोष भारती को गोली मार दी गई। गोली लगने से भाजपा नेत्री गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री का कोटे को लेकर गाँव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था इसी रंजिश के चलते भाजपा नेत्री को गोली मारी गई है। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है।
दिन दहाड़े मारी गई गोली

बहेड़ी इलाके के गरीबपुरा की ग्राम प्रधान संतोष भारती बुधवार को किसी काम से स्कूटी से जा रही थी इस दौरान संतोष भारती को दिन दहाड़े गोली मार दी गई। गोली लगने से भाजपा नेत्री स्कूटी से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहाँ से उसे एक निजी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा नेत्री को गोली मारे जाने की सूचना पर एसपी ग्रामीण संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो