तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की आवाज बनी निदा खान को इस्लाम से खारिज किया जा चुका है। शहर इमाम खुर्शीद आलम ने दरगाह आला हजरत के दारुल इफ्ता से फतवा मांगा था जिसमे बताया गया था कि जो अल्लाह, खुदा के बनाये कानून की मुखालफत करता है वो इस्लाम से खारिज हो जाता है क्योंकि निदा खान शरीयत की मुखालफत कर रही है जिस वजह से उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ है। शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने दरगाह आला हजरत पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि निदा का हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है और निदा की मदद करने वाले, उससे मिलने जुलने वाले मुसलमानों को भी इस्लाम से खारिज किया जाएगा। निदा अगर बीमार हो जाती है तो उसको दवा भी नही दी जाएगी, निदा की मौत पर जनाजे की नवाज पढ़ने पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नही निदा के मरने पर उसे कब्रिस्तान में दफनाने पर भी रोक लगा दी गई है।