scriptकिला पुल पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल, ऑटो, ई-रिक्शा और शताब्दी को मारी टक्कर, आठ घायल, लगा जाम | Brakes of roadways bus failed on Kila bridge, auto, e-rickshaw and Sha | Patrika News
बरेली

किला पुल पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल, ऑटो, ई-रिक्शा और शताब्दी को मारी टक्कर, आठ घायल, लगा जाम

बरेली। किला पुल पर शनिवार दोपहर रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान अनियंत्रित बस ने ऑटो, ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद सामने से आ रही एसी शताब्दी बस से जा टकराई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। चीख पुकार पर भारी भीड़ लग गई। जिस कारण जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भिजवाकर जाम खुलवाया।
 

बरेलीMar 30, 2024 / 04:32 pm

Avanish Pandey

quila_ul_1.jpg
घायलों की चीख पुकार पर जुटी राहगीरों की भारी भीड़

रोडवेज बस दिल्ली की तरफ से आ रही थी। किला पुल पर बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित होकर बस ई-रिक्शा और ऑटो को टक्कर मारते हुए शताब्दी बस से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। ई-रिक्शा और ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद किला पुल पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने फौरन थाना पुलिस और डायल 112 को सूचना दी।
बड़ा हादसा टला, घायलों को भिजवाया निजी अस्पताल

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुल से हटवा कर यातायात सुचारू करवाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर कोई भी वाहन से पुल से नीचे गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Hindi News/ Bareilly / किला पुल पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल, ऑटो, ई-रिक्शा और शताब्दी को मारी टक्कर, आठ घायल, लगा जाम

ट्रेंडिंग वीडियो