scriptपोलिंग बूथों पर नजर आईं खामियां, कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीन हुईं खराब | Patrika News
बरेली

पोलिंग बूथों पर नजर आईं खामियां, कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीन हुईं खराब

आज सुबह सात बजे से बरेली और आंवला संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस दौरान कई पोलिंग बूथों पर तमाम खामियां सामने आई हैं।

बरेलीMay 07, 2024 / 06:22 pm

Avanish Pandey

ईवीएम (फाइल फोटो)।

बरेली। आज सुबह सात बजे से बरेली और आंवला संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। जहां मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइने लग गईं। इस दौरान कई पोलिंग बूथों पर तमाम खामियां सामने आई हैं। जिससे मतदाता परेशान होते हुए नजर दिखे। कुछ वोटर बिना वोट डाले लौट गए।
तिलक इंटर कॉलेज मतदान केंद्र की ईवीएम खराब
बता दें बरेली लोकसभा सीट में शहर के तिलक इंटर कॉलेज में बनाए गए पोलिंग बूथ पर 41 वोट पड़ने के बाद ईवीएम खराब हो गई, जिसके बाद दूसरी ईवीएम लगाई गई। लेकिन फिर भी समस्या हल नहीं हुई। जिसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा और लोग परेशान दिखे। इस दौरान इंतजार करने के बाद कुछ मतदाता वापस लौट गए। ईवीएम चालू होने के बाद मतदान शुरू हो सका।
मदरसा फैज-ए-आम मतदान केंद्र पर ईवीएम छह बार हुई खराब
इसके साथ ही बरेली लोकसभा क्षेत्र के ककराला स्थित मदरसा फैज-ए-आम मतदान केंद्र संख्या 360 पर ईवीएम छह बार खराब हुई। वहीं नवाबगंज क्षेत्र में सेंथल के मतदान केंद्र संख्या 106 पर भी ईवीएम में खराबी से मतदान प्रभावित हुआ। बता दें कि बरेली और आंवला संसदीय क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों पर व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Hindi News/ Bareilly / पोलिंग बूथों पर नजर आईं खामियां, कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीन हुईं खराब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो