scriptशहर भर में गणेश महोत्सव की धूम, घर घर विराजे गणपति- देखें वीडियो | Ganesh Mahotsav started in bareilly | Patrika News
बरेली

शहर भर में गणेश महोत्सव की धूम, घर घर विराजे गणपति- देखें वीडियो

शहर भर में करीबी एक दर्जन जगहों पर पांडालों भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ की गयी।

बरेलीSep 02, 2019 / 06:08 pm

jitendra verma

शहर भर में गणेश महोत्सव की धूम, घर घर विराजे गणपति- देखें वीडियो

शहर भर में गणेश महोत्सव की धूम, घर घर विराजे गणपति- देखें वीडियो

बरेली। गणेश महोत्सव महाराष्ट्र में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता हैं लेकिन गणेश महोत्सव की धूम महाराष्ट्र से कई सौ किलोमीटर दूर बरेली में भी देखने को मिल रही हैं। शहर भर में करीबी एक दर्जन जगहों पर पांडालों भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ की गयी। इस अवसर पर सिविल लाइंस हनुमान मंदिर समेत कई जगहों से शोभा यात्रा भी निकाली गई। भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा में बड़ी तादात में भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा का तमाम जगहों पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया।
झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
सिविल लाइंस हुनमान मंदिर से श्री गणेश की शोभायात्रा में भगवान गणेश की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही इसके साथ ही राधा कृष्ण, भगवान शिव की झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। शोभायात्रा का जगह जगह पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया।शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पार्टी पैलेस पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो