scriptयूपी की इस सीट पर भाजपा का जलवा कायम, 8वीं बार जीते केंद्रीय मंत्री | Lok sabha chunav result BJP won Bareilly seat latest news | Patrika News
बरेली

यूपी की इस सीट पर भाजपा का जलवा कायम, 8वीं बार जीते केंद्रीय मंत्री

संतोष गंगवार ने गठबन्धन के प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार को 167282 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

बरेलीMay 24, 2019 / 04:08 pm

अमित शर्मा

santosh gangwar

यूपी की इस सीट पर भाजपा का जलवा कायम, 8वीं बार जीते केंद्रीय मंत्री

बरेली। लोकसभा चुनाव में भरतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष गंगवार पर बरेली की जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। संतोष गंगवार ने यहां से आठवीं बार जीत हासिल की है। संतोष गंगवार ने गठबन्धन के प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार को 167282 वोटों से हराकर जीत हासिल की। संतोष गंगवार को 565270 वोट मिले जबकि भगवतशरण गंगवार को 397988 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह एरन को 74206 वोट प्राप्त हुए। बरेली में 3824 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। संतोष गंगवार ने बरेली सीट पर आठवी बार कब्जा किया है और वो सिर्फ एक बार 2009 के चुनाव में यहां से हारे थे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार अटल सरकार में भी मंत्री रह चुके है।

शहर में मिले सबसे ज्यादा वोट
बरेली लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा मीरगंज,भोजीपुरा, नवाबगंज, शहर और कैंट शामिल है जिसमें संतोष गंगवार को सबसे अधिक वोट 123105 वोट शहर विधानसभा में हासिल हुए। बरेली लोकसभा में इस बार 1796060 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था जिसमे से 1068956 लोगों ने मतदान किया था।

विधानसभा क्षेत्र मिले वोट

मीरगंज- 119154
भोजीपुरा- 117799
नवाबगंज-110628
बरेली शहर- 123105
बरेली कैंट- 98847

संतोष गंगवार- भाजपा- 565270

भगवतशरण गंगवार- सपा- 397988

प्रवीण सिंह एरन – कांग्रेस- 74206

सतीश कुमार- 7519

राशिद अली- 3987

जावेद खान- 2789

जगपाल सिंह- 2655

समन ताहिर- पीएसपी- 2488

नितिन मोहित- 1193

नोटा- 3824

Home / Bareilly / यूपी की इस सीट पर भाजपा का जलवा कायम, 8वीं बार जीते केंद्रीय मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो