scriptतीसरे चरण में संतोष गंगवार, वरुण गांधी, धर्मेंद्र यादव समेत 52 प्रत्याशी मैदान में | loksabha election Election campaign to end this evening | Patrika News
बरेली

तीसरे चरण में संतोष गंगवार, वरुण गांधी, धर्मेंद्र यादव समेत 52 प्रत्याशी मैदान में

बदायूं से जहां धर्मेंद्र यादव और सलीम इकबाल शेरवानी चुनाव मैदान में है तो पीलीभीत से वरुण गांधी किस्मत आजमा रहे हैं। बरेली लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार 9वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।

बरेलीApr 21, 2019 / 12:38 pm

jitendra verma

loksabha election Election campaign to end this evening

तीसरे चरण में संतोष गंगवार, वरुण गांधी, धर्मेंद्र यादव समेत 52 प्रत्याशी मैदान में

बरेली। रुहेलखंड की चार लोकसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा। इन चारों सीट पर आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। तीसरे चरण के मतदान में देश की राजनीति के कई जाने माने चेहरे चुनाव मैदान में है। बदायूं से जहां धर्मेंद्र यादव और सलीम इकबाल शेरवानी चुनाव मैदान में है तो पीलीभीत से वरुण गांधी किस्मत आजमा रहे हैं। बरेली लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार 9वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे चरण के चुनाव में कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिनमे से 10 महिला प्रत्याशी है।
मंडल की सबसे वीआईपी सीट बदायूं में कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जिनमे से एक महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। यहाँ पर गठबंधन, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।
धर्मेन्द्र यादव, सपा (गठबंधन), शिक्षा- परास्नातक

सलीम इकबाल शेरवानी, कांग्रेस, शिक्षा- स्नातक

डॉ. संघमित्रा मौर्या, भाजपा, शिक्षा- एमबीबीएस

कैलाश कुमार मिश्रा, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक

महेश श्रीवास्तव, कल्याणकारी जनतांत्रिक पार्टी
अतुल कुमार, निर्दलीय

कृपाशंकर शाक्य, निर्दलीय

स्वामी पगलानंद, निर्दलीय

हरी सिंह, निर्दलीय

आंवला लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशियों की नजर है यहाँ पर भाजपा ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप को, कांग्रेस ने कुंवर सर्वराज सिंह और गठबंधन ने बसपा की रूचि वीरा को चुनाव मैदान में उतारा है। आंवला में तीन महिला प्रत्याशी भी किस्मत आजमा रहीं हैं।
धर्मेन्द्र कश्यप, भाजपा, शिक्षा- मैट्रिक

रुचि वीरा, बसपा (गठबंधन) शिक्षा स्नातक

कुंवर सर्वराज सिंह, कांग्रेस- परास्नातक

मोहम्मद अतीक, नेशनल फिफ्टी-फिफ्टी फ्रंट

इरशाद अंसारी एडवोकेट, वंचित समाज इंसाफ पार्टी

ऋषिपाल, जनशक्ति एकता पार्टी
दिनेश कुमार, हिन्दुस्तान निर्माण दल

धर्मेन्द्र कुमार, शिवसेना

प्रमोद कुमार यादव, भारतीय कृषक दल

प्रीति कश्यप, भारतीय मजदूर एकता पार्टी

रामपाल शाक्य, बहुजन मुक्ति पार्टी

सुनील कुमार, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)
लक्ष्मी निर्दलीय

हेमेन्द्र पाल सिंह, निर्दलीय

बरेली लोकसभा सीट भी रुहेलखंड की वीआईपी सीट में शामिल है इस बार यहाँ एक बार फिर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में है तो गठबंधन से सपा के पूर्व मंत्री भगवतशरण गंगवार और कांग्रेस से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह हैं। बरेली में कुल 16 प्रत्याशी है जिनमे तीन महिला प्रत्याशी हैं।
प्रवीन सिंह ऐरन- कांग्रेस, शिक्षा बीए-एलएलबी

भगवत सरन गंगवार- सपा (गठबंधन), शिक्षा- 12वीं

सतीश कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया

संतोष कुमार गंगवार, भाजपा, शिक्षा-बीएससी-एलएलबी

जगपाल सिंह यादव, अखंड समाज पार्टी
मनोज विकट, बहुजन न्याय दल

यतेन्द्र सिंह, बहुजन सम्यक

रहीस मियां, वंचित समाज इंसाफ पार्टी

राबिया अख्तर, खुसरो सेना पार्टी

लईक अहमद मंसूरी, नैतिक पार्टी

समन ताहिर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया- एमएड
उषा अग्रवाल, निर्दलीय

जावेद खान, निर्दलीय

नितिन मोहन, निर्दलीय

राकेश अग्रवाल एडवोकेट, निर्दलीय

सैयद राशिद अली चमन, निर्दलीय

पीलीभीत में कुल 13 प्रत्याशी हैं जिनमे से तीन महिला प्रत्याशी हैं। यहाँ पर वरुण गांधी एक बार फिर भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में हैं जबकि गठबंधन ने यहाँ से सपा के हेमराज वर्मा को उतारा है।
फिरोज वरुण गांधी, भाजपा, शिक्षा- एमएससी

हेमराज वर्मा, सपा (गठबंधन), शिक्षा- स्नातक

अनीता त्रिपाठी, शिवेसना

डॉ. भारत, जनता दल यूनाइटेड

डॉ. सीताराम राजपूत, सबका दल यूनाइटेड

संजय कुमार भारती, नैतिक पार्टी
मोहम्मद हनीफ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया

उर्वशी सिंह, निर्दलीय

कैफ रजा खान, निर्दलीय

जाफरी बेगम, निर्दलीय

मुनेश सिंह, निर्दलीय

वरुण गांधी, निर्दलीय

सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, निर्दलीय

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो