scriptबरेली में चूहे को डुबोकर मारने का मामला पहुंचा थाने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें | Post-mortem report of rat killed in Bareilly, will come in 4-5 days | Patrika News
बरेली

बरेली में चूहे को डुबोकर मारने का मामला पहुंचा थाने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

बरेली में शुक्रवार को एक चूहा मर गया। चूहे की हत्या का कारण जानने के लिए IVRI ने चूहे का पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट में पता चलेगा, चूहा कैसे मरा है।

बरेलीNov 27, 2022 / 05:46 pm

Upendra Singh

rat_3.jpg
बरेली में मनोज नाम के शख्स ने एक चूहे को नाले में डुबोकर मारने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस शिकायत के बाद भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) में चूहे का पोस्टमार्टम किया गया है। अगले 4-5 दिन में रिपोर्ट आ जाएगी।
IVRI में वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने चूहे के शव का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने रविवार को बताया की चूहे का पोस्टमार्टम हो चुका है। रिपोर्ट 4 से 5 दिनों में आएगी। जिससे साफ होगा कि चूहे की मौत की असली वजह क्या है।

कैसे हुई थी चूहे की हत्या
मनोज कुमार नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने शुक्रवार को चूहे की पूंछ में धागे से पत्थर बांधकर लटका दिया। उसके बाद उसने उसे नाले में डूबो दिया। इस घटना को पशु प्रेमी और भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद पशु कल्याण अधिकारी विकेंद्र शर्मा ने देख लिया।
विकेंद्र ने इस घटना की शिकायत पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मनोज को थाने बुलाकर पूछताछ की है।

पशु चिकित्सालय के इंकार के बाद, चूहा गया IVRI
विकेंद्र के कहने पर पुलिस ने चूहे के शव को सील करके पशु चिकित्सालय में भेज दिया। वहां के कर्मचारियों ने तकनीक नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मरे हुए चूहे को IVRI भेजा गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया।

आरोपी पर होगी कारवाई
बदायूं नगर के एसीपी ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा है कि चूहा पशु की श्रेणी में नहीं आता है। ऐसे में इस केस में पशु क्रूरता अधिनियम लागू नहीं होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो