scriptप्रियंका गांधी ट्विटर की राजनीति करती हैं – श्रीकांत शर्मा | Priyanka Gandhi does Twitter politics - Shrikant Sharma | Patrika News
बरेली

प्रियंका गांधी ट्विटर की राजनीति करती हैं – श्रीकांत शर्मा

प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा बुधवार को बरेली पहुंचे थे जहाँ पर उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

बरेलीDec 04, 2019 / 03:48 pm

jitendra verma

प्रियंका गांधी ट्विटर की राजनीति करती हैं - श्रीकांत शर्मा

प्रियंका गांधी ट्विटर की राजनीति करती हैं – श्रीकांत शर्मा

बरेली। समीक्षा बैठक के लिए बरेली पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री और सूबे के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो सत्ता से बाहर हैं और कांग्रेस बेरोजगार है। आधी कांग्रेस जेल में है और आधी कांग्रेस बेल पर है। वो ट्वीटर की राजनीति करती हैं। प्रदेश में जो हमे जर्जर व्यवस्था विरासत में मिली थी हर क्षेत्र में उसमे15 साल का कुशासन था, कांग्रेस के समर्थन ने यहां सपा और बसपा की सरकार रही, और सपा बसपा के समर्थन से कांग्रेस ने 10 साल केंद्र में देश को लूटने का काम किया। इसलिए आत्मचिंतन करके, गिरहबान में झांककर देख लें कितने पाप कांग्रेस ने इस देश मे किये है। सुधार के लिए जनता ने हमे आशीर्वाद दिया है। हम सुधार भी कर रहे हैं और बेहतर सुविधाएं जनता को कैसे दे उस पर भी काम कर रहे हैं।
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा आज बरेली में, अफसरों की बढ़ी टेंशन
अयोध्या में तेजी से हो रहा काम

राम मंदिर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लंबे समय तक लोगों ने मंदिर के नाम पर राजनीति की। हिन्दू मुसलमानों को आपस मे लड़ाने का काम किया। कांग्रेस नही चाहती थी कि वहां राम मंदिर बने। तीन महीने के अंदर जो ट्रस्ट बनाने को कोर्ट ने कहा है उस पर भी काम चल रहा है। अयोध्या का सम्पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता में है। सरयू के किनारे रामलला की भव्य मूर्ति बन रही है। पर्यटन के लिए वहां लाखो श्रद्धालू आते हैं, उसके लिए भी सरकार काम कर रही है।

Home / Bareilly / प्रियंका गांधी ट्विटर की राजनीति करती हैं – श्रीकांत शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो