ये भी पढ़ें
जेनेवा में बोले केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, बाल श्रम मुक्त होगा भारत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने इस सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को पत्र लिखा है।जिसमे बताया गया है कि विष्णु बाल सदन, कालीबाड़ी में बूथ संख्या 290 के वोट कमरा नम्बर 1 में पड़ते हैं।संज्ञान में आया है कि इस बूथ पर उन्हें पांच, सपा को 583 और कांग्रेस प्रत्याशी को 29 वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में इतने कम वोट मिलना हैरानी भरा है। कालीबाड़ी के रहने वाले तमाम लोगों ने भी अवगत कराया है कि उन्होंने वोट भाजपा को ही दिया था। ऐसे में इतने कम वोट मिलने से प्रतीत होता है कि मतदानकर्मियों के स्तर से लापरवाही बरती गई है या फिर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर भाजपा के मत अन्य दलों कर पक्ष में दर्शा दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें
नरेन्द्र मोदी ने संतोष गंगवार पर भरोसा जताया, फिर से मंत्री बनाया विष्णु बाल सदन में तीन बूथ है। बूथ संख्या 290, 291 और 292 है। बूथ संख्या 292 पर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल अपना वोट डालते हैं। बूथ संख्या 290 पर संतोष गंगवार को महज पांच वोट मिले जबकि बूथ संख्या 291 पर संतोष गंगवार को 503 वोट मिले थे।जबकि बूथ संख्या 290 पर सपा प्रत्याशी को 583 और 291 पर 85 वोट मिले है।