scriptचांदी से बनाया आला हजरत मजार का गेट, गुंबद पर लगेगा सोने का कलश | The gate of Ala Hazrat Mazar is made of silver, a gold urn will be pla | Patrika News
बरेली

चांदी से बनाया आला हजरत मजार का गेट, गुंबद पर लगेगा सोने का कलश

बरेली। उर्स ए रजवी से पहले दरगाह को सजाने संवारने का काम जारी है। आला हजरत मजार का गेट चांदी से बनाया गया है। दीवारों पर खूबसूरत टाइल्स और मजार के अंदर व गली में पत्थर लगाया है। सभी काम पिछले एक साल से दरगाह प्रमुख हजरत मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) की निगरानी में चल रहे थे। जल्द गुम्बद-ए-रजा पर सोने का कलश लगाया जाएगा।

बरेलीSep 09, 2023 / 12:51 pm

Avanish Pandey

gate.jpg
दरगाह प्रमुख हजरत मौलाना सुब्हानी मियां ने दरवाजे किया उद्घाटन

मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि दरगाह प्रमुख हजरत मौलाना सुब्हानी मियां ने अपनी सज्जादगी के दौरान बहुत दरगाह पर काम कराए है। देर रात दरगाह पर चांदी के दरवाजे का उद्घाटन दरगाह प्रमुख हजरत मौलाना सुब्हानी मियां ने सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां के साथ किया। इसके बाद सभी ने दरगाह पर फातिहा पढ़ी। दरगाह के वरिष्ठ मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने बताया कि ये दरवाजा हजरत मौलाना सुब्हानी मियां ने राजस्थान के उदयपुर के कारीगरों से तैयार कराया है। जिसमें 20 किलो शुद्ध चांदी का इस्तेमाल किया गया। अभी चौखट व दरगाह के छोटे दरवाजे चांदी का गेट लगना बाकी है। जिसे उर्स के बाद कराया जाएगा। कुल 32 किलो चांदी लगाई जाएगी। वहीं दोनों गेट पर गुम्बदे रजा की नक्काशी की गई है। उसपर सोने की पालिश कराई जाएगी।
गेट पर आला हजरत के पोते और खानदान के बुजुर्गों का नाम शामिल

गेट पर आला हजरत के पोते व पूर्व सज्जादानशीन हजरत मौलाना रेहान रजा खान (रहमानी मियां) का लिखा आशार रजा ओ हामिदो नूरी का गुलशन बहारों पर, शगुफ्ता इस चमन में खैर से रेहां रजा तुम हो। इस आशार में खानदान के सभी बुजुर्गों का नाम शामिल है। नालैन मुबारक की नक्काशी पर या मुफ्ती-ए-आजम अल मदद लिखवाया गया है। गेट पर वा यादगारे हजरत रेहान-ए-मिल्लत और जेरे एहतिमाम हजरत सुब्हानी मियां। इस मौके पर सय्यद आसिफ मियां, मुस्तहसन रजा खान (नूरी मियां) उर्स प्रभारी राशिद अली खान, मुफ्ती सलीम नूरी, अबरार उल हक, सय्यद अनवारूल सादात, शाहिद नूरी, परवेज नूरी, शान रजा, औरंगजेब नूरी, अजमल नूरी, ताहिर अल्वी, सुहैल रजा, सय्यद माजिद, सय्यद एजाज, काशिफ सुब्हानी, साकिब रजा आदि लोग मौजूद रहे।

Home / Bareilly / चांदी से बनाया आला हजरत मजार का गेट, गुंबद पर लगेगा सोने का कलश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो