scriptठेकेदारों में वर्चस्व की जंग, गुटबाजी ने कर दिया निगम का बेड़ा गर्क, विकास कार्य ठप, जानें किसकी शह पर हो रहा खेल | War for supremacy among contractors, factionalism ruined the corporati | Patrika News
बरेली

ठेकेदारों में वर्चस्व की जंग, गुटबाजी ने कर दिया निगम का बेड़ा गर्क, विकास कार्य ठप, जानें किसकी शह पर हो रहा खेल

बरेली। नगर निगम के निर्माण विभाग के इंजीनियर और ठेकेदारों में छिड़ी वर्चस्व की जंग और गुटबाजी ने नगर निगम का बेड़ा गर्क कर दिया है। लेटलतीफी होने के कारण विकास कार्य ठप पड़े है। इस तरह की शिकायत मेयर, नगरायुक्त तक पहुंची है। ऐसे ठेकेदारों की फर्मों को चिन्हित करके उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसकी सह पर यह खेल हो रहा है।
 

बरेलीDec 24, 2023 / 07:16 pm

Avanish Pandey

nagar_nigam.jpg
नगर निगम की छवि को किया जा रहा धूमिल

नगर निगम में विकास के काम न होने पर तमाम फजीहत हो रही है। निर्माण विभाग से लेकर लेखा विभाग और अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन विकास कार्यों के टेंडर होने के बाद निरस्त करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इनमें निर्माण विभाग की ही गलती नहीं बल्कि टेंडर डालने वाली फर्म भी कम नहीं है। ठेकेदारों के बीच चल रही आपसी वर्चस्व की लड़ाई की वजह से नगर निगम में विकास कार्य ठप पड़े है। कई ऐसे ठेकेदार नगर निगम में आए गए हैं जो गुटबाजी कर मामले में नगर निगम की छवि को धूमिल कर रहे हैं। हाल ही में तीन फर्म को नगर निगम ने चिन्हित कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।
फर्मों द्वारा लिए गए कामों का किया जा रहा सत्यापन

कार्यादेश जारी होने के बाद काम शुरू करने के लिए नई फर्म को नियमानुसार 15 दिन का समय दिया जाता है। ऐसे 15 से 30 काम है जिनकी अवधि खत्म हो चुकी है। कई ठेकेदारों की फर्म ने 15 दिन का समय और मांगा, लेकिन काम शुरू नहीं किया। इस हिसाब से निगम को काफी नुकसान हो रहा है। यही वजह है कि विकास कार्यों में देरी हो रही है। नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता डीके शुक्ला ने बताया कि मेयर के निर्देश पर कुछ फर्मों द्वारा लिए गए कामों का सत्यापन किया जा रहा है। टेंडर लेने के बाद भी उन्होंने काम शुरू नहीं किया और कुछ ने अधूरा छोड़ रखा है। बहुत से काम हुए मगर उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं मिली है। ऐसी फर्म पर कार्रवाई की जा रही है

Hindi News/ Bareilly / ठेकेदारों में वर्चस्व की जंग, गुटबाजी ने कर दिया निगम का बेड़ा गर्क, विकास कार्य ठप, जानें किसकी शह पर हो रहा खेल

ट्रेंडिंग वीडियो