scriptमौसम ने ली अंगड़ाई, गर्मी से राहत, आंधी, बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी | Patrika News
बरेली

मौसम ने ली अंगड़ाई, गर्मी से राहत, आंधी, बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए शनिवार की सुबह राहत लेकर आई। तड़के चार बजे से ही बादल छाने लगे। हवा चलने लगी। सुबह करीब साढ़े छह बजे बारिश शुरू हो गई।

बरेलीMay 11, 2024 / 11:48 am

Avanish Pandey

सांकेतिक तस्वीर।

बरेली। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए शनिवार की सुबह राहत लेकर आई। तड़के चार बजे से ही बादल छाने लगे। हवा चलने लगी। सुबह करीब साढ़े छह बजे बारिश शुरू हो गई। पीलीभीत-शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों में भी बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। शनिवार की सुबह की शुरूआत तेज हवाओं से हुई। उसके कुछ देर बाद अंधेरी घटा छा गई। सुबह सात बजे से हल्की बूंदाबादी के बाद तेज बारिश होना शुरू हो गई। कई जगह सड़कों पर पानी भरने से लोगों को रास्ते से निकलने में काफी दिक्कत हुई। स्कूल जाने के समय शुरू हुई बारिश के कारण बच्चे भीगते हुए स्कूल जाते नजर आए।
मौसम में बदलाव, गर्मी से लोगों को मिली राहत
बारिश होने से अचानक मौसम में बदलाव आ गया। जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत की सांस मिली। मौसम सुहाना हो गया। करीब आधे घंटे की बारिश ने सड़कों पर कीचड़ कर दी। जिस कारण राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बरेली में तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम ने करवट ली। शनिवार सुबह-सुबह पहले तेज हवा चली, फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। अन्य जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने तीन दिन तक धूल भरी आंधी के साथ बादल उमड़ने व बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।
पाइपलाइन बिछाने को खोदी गईं सड़कों पर चलना मुश्किल
बीते तीन-चार दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। शनिवार की सुबह राहत लेकर आई। तड़के चार बजे से ही बादल छाने लगे। हवा चलने लगी। सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। देहात क्षेत्र समेत जिलेभर में तेज बारिश हुई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें पर चलना मुश्किल हो गया। पानी भरने से सड़कें दलदल में बदल गई। कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश और तेज हवा के कारण कई इलाकों में बिजली भी गुल रही।
अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव की आशंका
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव की आशंका है। इसी क्रम में बरेली के साथ ही पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर खीरी भी प्रभावित होंगे। इन जिलों में यलो अलर्ट के तहत मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ ही आंधी आने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को जारी अनुमान के अनुसार बदायूं व शाहजहांपुर को सिर्फ 12 से 13 तारीख में इससे राहत मिल सकती है।

Hindi News/ Bareilly / मौसम ने ली अंगड़ाई, गर्मी से राहत, आंधी, बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो