scriptसुबह आई भाजपा के खुशखबरी फिर छाई कांग्रेस | Congress came again in the morning, good news of BJP | Patrika News
बाड़मेर

सुबह आई भाजपा के खुशखबरी फिर छाई कांग्रेस

– कांग्रेस के १३ प्रधान तो भाजपा को सातजगह मिली सफलता- एक जगह निर्दलीय ने दर्ज की जीत

बाड़मेरDec 10, 2020 / 11:43 pm

Dilip dave

सुबह आई भाजपा के खुशखबरी फिर छाई कांग्रेस

सुबह आई भाजपा के खुशखबरी फिर छाई कांग्रेस



बाड़मेर. पंचायतराज चुनाव के तहत गुरुवार की सुबह भाजपा के लिए खुशखबरी लेकर जरूर आई लेकिन धीरे-धीरे जश्न कांग्रेस के खेमे में शुरू हुआ। सुबह सबसे पहले कल्याणपुर पंचायत समिति से उम्मेदसिंह आराबा के भाजपा से निर्विरोध निर्वाचित होने की जानकारी मिली।
अभी भाजपा जश्न मना ही रही थी कि तभी बाड़मेर से पवनकंवर की जीत हुई तो कांग्रेस का पलड़ा बराबर हो गया। इसके बाद बाड़मेर ग्रामीण से जेठीदेवी की जीत तो समदड़ी से संतोष जीनगर की जीत से एक-एक सीट दोनों पार्टियों के खाते में गई। वहीं, फागलिया से मुकेश कोली के प्रधान बनते ही भाजपा की तीन सीटें हो गई।
तीन बजे बाद कांग्रेस का डंका– पांच जगह निर्विरोध निर्वाचन के बाद १६ जगह चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। तीन बजे के बाद परिणाम आने आरम्भ हुए तो कांग्रेस का डंका बज गया। कांग्रेस ने एक-एक कर सीटें जीतनी शुरू की।
कांग्रेस के यहां है प्रधान- जिले में बाड़मेर से पवनकंवर, बाड़मेर ग्रामीण से जेठीदेवी, बालोतरा से भगवतङ्क्षसह जसोल, बायतु से सिमरथाराम, धोरीमन्ना से इंदुबाला विश्नोई, गिड़ा से जानकीदेवी जाट, धनाऊ से शम्माबानो, गडरारोड से सलमानखान, पायलाकलां से चुन्नीलाल जाट, रामसर से वरजूदेवी जाट, सेड़वा से रमेश भील, सिणधरी से वगतुदेवी जाट व सिवाना से मुकनङ्क्षसह की जीत ने कांग्रेस के खेमे में खुशियां भर दी।
भाजपा को यहां मिली जीत– भाजपा को छह जगह जीत मिली। कल्याणपुर से उम्मेदसिंह आराबा, समदड़ी से संतोष जीनगर, पाटोदी से ममता प्रजापत, फागलिया से मुकेश कोली, चौहटन से रूपाराम जाट, आडेल से लहरोंदेवी जाट, गुड़ामालानी से बीजलाराम मेघवाल ने भाजपा की झोली में जीत दर्ज करवाई।
शिव का परिणाम चौकाने वाला– शिव का परिणाम बेहद चौकाने वाला रहा। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशसिंह के सामने कांग्रेस के बागी महेन्द्र जांणी ने पर्चा भरा। १९ सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस के बारह, भाजपा के चार व निर्दलीय तीन जीते हुए हैं। जब परिणाम आया तो बागी महेन्द्र को दस व कैलाशसिंह को नौ मत मिली। एेसे में महेन्द एक मत से प्रधान बन गए।

Home / Barmer / सुबह आई भाजपा के खुशखबरी फिर छाई कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो