अभिभावक,संस्था प्रबंधन रखें गाइड लाइन का ध्यान- अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन का भी दायित्व है कि वे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहें। उनकी शिक्षण गतिविधियों पर नजर रखें, लेकिन दबाव नहीं बनाएं। वहीं, अभिभावक शिक्षक कोरोना गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करवाने का काम भी करें। किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को भयमुक्त व तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाएं। -पुखराज सोनी, प्रधानाचार्य राउमावि रोहिली