8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Education Department Rajasthan: अब नए स्कूल ढूढ़ने की परेशानी खत्म, सरकार ने दिया यह तोहफा

Education Department Rajasthan: इस सत्र में नवीं व दसवीं कक्षाएं होंगी एक साथ आरम्भ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 6 Jul 2023, 12:25 AM IST

br1904c01.jpg


Education Department Rajasthan: बाड़मेर. शिक्षा सत्र 2023-24 शुरू होने के साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश के 102 उच्च प्राथमिक स्कूलों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दे दी है। क्रमोन्नत होने वाले इन स्कूलों में 9वीं और 10वीं एक साथ शुरू की जा सकेगी। इसी सत्र से ही इन स्कूलों में बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इन स्कूलों से इस साल आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले बालक - बालिकाओं को शिक्षा सत्र 2023-24 में अब स्कूल बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें:तो क्या दस हजार स्कूल हो जाएंगे बंद, इसलिए जताई जा रही आशंका

राज्य सरकार ने राज्य के 28 जिलों के 102 स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। जिसमें सबसे अधिक 9 स्कूल बीकानेर के है। बाड़मेर जिले के 8 स्कूल क्रमोन्नत किये गए हैं। जबकि सबसे कम चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर का एक-एक स्कूल अपग्रेड हुआ है। अपग्रेड हुए इन स्कूलों में इसी सत्र से एडमिशन हो सकेंगे। पहले से जो स्टाफ काम कर रहा है, उसी को समायोजित किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से भी इसी सत्र में मान्यता लेनी होगी।

यह भी पढ़ें:डायल फ्यूचर से तय होगा विद्यार्थियों का भविष्य

अपग्रेड स्कूलों की जिलेवार संख्या:
अजमेर 6, अलवर 2, बांसवाड़ा 4, बाड़मेर 8, भरतपुर 3, भीलवाड़ा 3, बीकानेर 9, चित्तौड़गढ़ 1, चुरू 5, दौसा 7, धौलपुर 6, डूंगरपुर 5, गंगानगर 1, हनुमानगढ़ 3, जयपुर 6, जैसलमेर 2, जालोर 2, झूंझुनूं 2, जोधपुर 6,
करौली 1, कोटा 1, नागौर 5, पाली 3, राजसमंद 1, सवाई माधोपुर 1, सीकर 2, टौंक 3, उदयपुर 4
बाड़मेर जिले से ये स्कूल हुए क्रमोन्नत
बाड़मेर ब्लॉक से 1. हरियाली नाडी व 2. मीठड़ी खुर्द,
रामसर ब्लॉक से 3. रामदियों की बस्ती देरासर व 4. भदरू,
धनाऊ ब्लॉक से 5. अदरीम का तला, धोरीमन्ना ब्लॉक से 6. ताजाणियों की ढाणी,
आडेल ब्लॉक से 7. आडेल पनजी,
पटौदी ब्लॉक से 8. सिंधियों की ढाणी मोहनपुरा बागावास
विद्यालय क्रमोन्नति के साथ पद भी स्वीकृत करे सरकार
विद्यालय क्रमोन्नत करने से इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। लेकिन विद्यालय क्रमोन्नत करने के साथ शिक्षकों के पद स्वीकृत करके शिक्षकों के कुछ पद भरे जाने चाहिए जिससे कि इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को फायदा होगा। पिछले सत्र में क्रमोन्नत किए गए विद्यालयों में भी अभी तक शिक्षकों के पद स्वीकृत नहीं किए हैं। -- बसन्त कुमार जाणी, जिलाध्यक्ष, राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा बाड़मेर