3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exit Polls: भाजपा का ‘इस बार 400 पार’ सच होगा! बीते दो चुनावों में कितना सटीक रहा एक्जिट पोल?

Exit Polls: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का नारा है इस बार 400 पार'। क्या ये नारा सच साबित हो रहा है? इसको लेकर शनिवार देर शाम तक एग्जिट पोल चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी करेंगे। ये भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है। बीते दो लोकसभा चुनावों के दावों से आइए जानते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 1 Jun 2024, 6:51 PM IST

Exit Polls: भाजपा का 'इस बार 400 पार' सच होगा! बीते दो चुनावों में कितना सटीक रहा एक्जिट पोल?

Exit Polls: भाजपा का 'इस बार 400 पार' सच होगा! बीते दो चुनावों में कितना सटीक रहा एक्जिट पोल?

Exit Polls: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का आज यानी शनिवार को सातवें चरण के समापन हो रहा है। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम नतीजे घोषित होंगे। इससे पहले आज यानी शनिवार शाम को एग्जिट पोल चुनाव के नतीजे की भविष्यवाणी करेंगे। ये एग्जिट पोल मतदान समाप्त होने के बाद जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधी लड़ाई देखी गई।

एक तरफ भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरा कार्यकाल चाहती है। इसके लिए बीजेपी ने एनडीए के लिए 'इस बार 400 पार' सीट का लक्ष्य रखते हुए नारा दिया था। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर प्रचार करता दिखा है। बहरहाल देर शाम तक एक्जिट पोल इसकी घोषणा कर सकते हैं कि सरकार किसकी बन रही है। वास्तविक नतीजे चार जून को आएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी 543 संसदीय सीटों के वास्तविक नतीजे 4 जून को भारत निर्वाचन आयोग घोषित करेगा।

यह भी पढ़ेंः यूपी में भाजपा को कहां हो रहा नुकसान? फलोदी सट्टा बाजार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

इससे पहले हम बीते दो लोकसभा चुनावों में किए गए एक्जिट पोल के दावों से ये जानेंगे कि ये एक्जिट पोल कितना सच होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्जिट पोल के नतीजे हमेशा सही नहीं होते हैं। कई बार ये नतीजे सत्य से काफी दूर रहे हैं। यानी किसी भी एक्जिट पोल ने सटीक आकलन नहीं किया। आज हम यहां 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में एग्जिट पोल के अनुमानों और वास्तविक परिणामों पर एक नजर डालेंगे।

2014 में एक्जिट पोल (Exit Polls) बनाम वास्तविक नतीजे

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सत्ता में आने की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन सीटें 300 के आसपास ही दिखाई गईं। जबकि वास्तविक नतीजों में एनडीए ने भारी बहुमत हासिल किया। ऐसे में कहा जा सकता है कि एक्जिट पोल के नजीजे सटीक नहीं रहे।

Exit Polls: 2014 में एनडीए पर ये की गई थीं भविष्यवाणियां

इंडिया टुडे-सिसेरो से एक्जिट पोल के जरिए एनडीए को 272 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। जबकि न्यूज 24-चाणक्य ने 340 सीटें मिलने की बात कही थी। वहीं सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस ने एनडीए को 280 सीटें, टाइम्स नाउ ओआरजी ने 249 सीटें, एबीपी न्यूज-नीलसन ने 274 सीटें, एनडीटीवी-हंसा रिसर्च ने 279 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। दूसरी ओर यूपीए को इंडिया टुडे-सिसेरो ने 115 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

यह भी पढ़ेंः आगरा के युवक ने क्यों दी एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी? मुंबई पुलिस की बात से सनाका खा गए परिजन

न्यूज 24-चाणक्य ने 101 सीटें, सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस ने 97 सीटें, टाइम्स नाउ ओआरजी ने 148 सीटें, एबीपी न्यूज-नील्सन ने 97 सीटें और एनडीटीवी-हंसा रिसर्च ने यूपीए को 103 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। जबकि वास्तविक परिणाम में एनडीए को 336 सीटें मिली थीं। इसमें बीजेपी ने 282 सीटें जीतीं थीं। जबकि यूपीए को 60 सीटें मिलीं थीं। इसमें कांग्रेस को महज 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

साल 2019 में ये रहे एग्जिट पोल (Exit Polls) बनाम वास्तविक नतीजे

साल 2019 में भाजपा को इंडिया टुडे-एक्सिस ने 339-365 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने 350 सीटें, न्यूज18-आईपीएसओएस ने 336 सीटें, टाइम्स नाउ वीएमआर ने 306 सीटें, इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने 300 सीटें और सुदर्शन न्यूज़ ने 305 सीटों पर भाजपा नीत एडीए के जीतने की भविष्यवाणी की थी।

जबकि कांग्रेस नीत यूपीए के लिए इंडिया टुडे-एक्सिस ने 77-108 सीटें, न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने 95 सीटें, न्यूज18-आईपीएसओएस ने 82 सीटें, टाइम्स नाउ वीएमआर ने 132 सीटें, इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने 120 सीटें और सुदर्शन न्यूज ने यूपीए के लिए 124 सीटें जीतने का दावा किया था। हालांकि वास्तविक परिणाम में एनडीए को 352 सीटें मिलीं। इसमें बीजेपी ने अकेले 303 सीटें हासिल कीं। जबकि यूपीए ने 91 सीटें जीतीं। इसमें कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।