टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को तगड़ा झटका लगता नजर आ है। यहां बीजेपी की सीटों में कमी आती नजर आ रही है। पिछले बार 25 सीटों पर कब्जा जमाने वाली बीजेपी एग्जिट पोल में 19 सीटें जीतती दिख रही है। यहां इंडिया गठबंधन के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं, जबकि एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है। वहीं, न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल में बीजेपी को 25 में से 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 2 से 7 सीटें मिल सकती हैं।