बाड़मेर

धूमधाम से गणपति की विदाई, उल्लास और उत्साह

-शहर की गलियों से जसदेर तालाब तक गूंजते रहे डीजे-शहर की सड़कें गुलाल से सराबोर

बाड़मेरSep 12, 2019 / 11:48 am

Moola Ram

Ganapati Bappa Morya next year you come again

बाड़मेर. गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू फिर से आ, मंगल मूरती मोरिया के जैकारों से शहर की गलियां सुबह से शाम तक गूंजती रही। शहर की गलियों में डीजे की धुन पर नाचते,गाते युवक-युवतियां व बच्चे गणपति के जयकारे लगा रहे थे।
अवसर था अनंत चतुर्दशी पर गणपति प्रतिमाओं विसर्जन का। गुरुवार को शहर के जसदेर तालाब पर भगवान गणपति की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से विदाई दी गई।

गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुए गणपति महोत्सव में पिछले 10-11 दिनों से शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे पंडाल में उत्सव का माहौल रहा।
विसर्जन के दिन सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई। गणपति प्रतिमाओं को तालाब तक ले जाने के लिए वाहनों की विशेष रूप से सजाया गया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से भक्तिगीतों के बीच गणपति प्रतिमाओं की रवानगी हुई।
बालोतरा. गांव पातों का बाड़ा में बुधवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए प्रतिमा लेकर लूनी नदी पर पहुंचे।

गांव गुरु संदीप श्रीमाली के मंत्रोच्चार पर पेमाराम सुथार, मगराज सोलंकी, भावेश दवे, शिवम कुमार आदि ग्रामीणों ने लूनी नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया

Home / Barmer / धूमधाम से गणपति की विदाई, उल्लास और उत्साह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.