scriptभाजपा में अग्रिम संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका, कार्यकर्ता करें पार्टी को मजबूत- चौधरी | Important role of advance organizations in BJP, workers should strengt | Patrika News
बाड़मेर

भाजपा में अग्रिम संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका, कार्यकर्ता करें पार्टी को मजबूत- चौधरी

भाजपा के विभिन्न मोर्चों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

बाड़मेरSep 19, 2021 / 12:20 am

Dilip dave

भाजपा में अग्रिम संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका, कार्यकर्ता करें पार्टी को मजबूत- चौधरी

भाजपा में अग्रिम संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका, कार्यकर्ता करें पार्टी को मजबूत- चौधरी

बाड़मेर. भाजपा जिला बाड़मेर के सभी सातों अग्रिम मोर्चों की संयुक्त बैठक शनिवार को शिव शक्ति धाम, जसेदर तालाब, बाड़मेर में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी प्रमुख जिला पार्टी उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और राज्य की गहलोत सरकार के कुशासन से आमजन को अवगत कराने से लेकर पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया।
तीन सत्रों में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं सांसद कैलाश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी का मूलमंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास ध्येयवाक्य है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विशेष संगठन रचना वाला संगठन है और पार्टी की पूरी यात्रा में अग्रिम संगठनों की बड़ी भूमिका रही है। जन आंदोलन के जरिए जनता की आवाज़ उठानी हो या सत्ता में रहते हुए सुशासन के जरिए अंतिम दरवाजे तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने की बात हो, इसके सबसे बड़े कार्यक्रम मोर्चों के जरिए ही होते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि अग्रिम संगठन का मतलब ही अग्रिम पंक्ति में लड़ाई लडऩे वाली टीम से है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई वैचारिक हो चाहे राजनीतिक, या फिर संगठन की मजबूती का कारक हो, इसमें अग्रिम मोर्चों की बड़ी भूमिका होती है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने मोर्चों को मजबूत करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करें। बैठक में चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, किसान मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह भादू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित बोथरा, जिला मंत्री अनीता चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. राधा रामावत, प्रधान मुकेश, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बाबू दान चारण, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरमाराम मेघवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकबर खान, जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा एवं बालाराम मूंढ, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत राम विश्नोई, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष मूल सिंह राजपुरोहित, पूर्व मंत्री अशरफ अली खिलजी एवं नगर महामंत्री आनंद पुरोहित उपस्थित रहे। इससे पहले कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने शिव शक्ति धाम के मंदिरों में दर्शन एवं पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।

Home / Barmer / भाजपा में अग्रिम संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका, कार्यकर्ता करें पार्टी को मजबूत- चौधरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो