scriptजिला स्तरीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह बोले— खेलों से हमे आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है | Rajasthan News in Hindi - Rajasthan Latest News, News of barmer | Patrika News
बाड़मेर

जिला स्तरीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह बोले— खेलों से हमे आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है

https://www.patrika.com/barmer-news/

बाड़मेरSep 02, 2018 / 04:14 pm

भवानी सिंह

n

जिला स्तरीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह बोले— खेलों से हमे आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है


सिवाना.
राजकीय उमावि कुसीप में जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह गुर्जर, कार्यक्रम हमीरसिंह भायल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। खेल हमें आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
प्रतियोगिता सचिव दीपाराम चौधरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान हुकमसिंह खिंची, डॉ. कमल सिखवाल, जिला परिषद सदस्य सोहनसिंह भायल, भाजपा पादरू मण्डल अध्यक्ष सुरताराम देवासी, उपाध्यक्ष वीरसिंह सेला, सरपंच रेणुकंवर खिंची, युवा मंडल कुसीप अध्यक्ष मोरध्वजसिंह खिंची ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सहयोगकर्ता लालसिंह जुगतसिंह राजपुरोहित कुसीप का अतिथियों ने साफा व माला पहनाकर बहुमान किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रभुपुरी गोस्वामी, जेठूसिंह करणोत, फरससिंह, नैनसिंह राजपुरोहित, सांवलराम सुथार आदि मौजूद थे।
संचालन शंकरसिंह राजपुरोहित ने किया। निप्र.
कल्याणपुर. सरवड़ी पुरोहितान् के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 63वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन प्रजापत, अध्यक्ष नगर परिषद् सभापति रतनलाल खत्री, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद् सदस्य बजरंग पालीवाल ने संबोधित किया। संस्था प्रधान अब्दुला सिद्दीकी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान बीइइओ बुधाराम चौधरी, हमीरसिंह थोब, जबरसिंह बागलोप, बहादुरसिंहख् कानसिंह, छोगसिंह, श्यामसिंह मौजूद थे। संचालन रणवीरसिंह व सरपंच प्रकाश सैन ने आभार ज्ञापित किया।

बालोतरा. जसोल के सुआदेवी भंसाली राबाउमावि में शनिवार को ६३वीं बालिका जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। कार्यक्रम मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी, अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल, विशिष्ट अतिथि जसोल सरपंच जालमसिंह राठौड़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यवाह देवेन्द्र माली, भाजपा जिलामंत्री भवानीसिंह टापरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शान्तिलाल सुथार, तेरापंथ सभा अध्यक्ष डंूगरचंद सालेचा ने संबोधित किया।
प्रधानाचार्य शशिबाला ने बताया कि बास्केटबॉल, हैण्डबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल की आयोजित प्रतियोगिताओं में 850 बालिकाएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर वस्तीराम, मेघवाल, भंवरलाल भंसाली, मोहनलाल खंडेलवाल, पारस प्रजापत, ललित प्रजापति, भरत घोड़ेला, प्रकाश प्रजापत, कृष्णसिंह राजपुरोहित, कान्तिलाल सोनी आदि मौजूद थे। संचालन संतोष पटेल ने किया।
समदड़ी . राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जेठंतरी में रविवार से 63 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय 19 वर्ष छात्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ होगी।

Home / Barmer / जिला स्तरीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह बोले— खेलों से हमे आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो