scriptसमीक्षा हो तो विद्यालयों को मिल सकते हैं व्याख्याता | Schools can get lecturers if there is a review | Patrika News
बाड़मेर

समीक्षा हो तो विद्यालयों को मिल सकते हैं व्याख्याता

– अस्सी से अधिक का नामांकन, अंग्रेजी के व्याख्याता का पद ही नहीं स्वीकृत

बाड़मेरApr 18, 2021 / 12:40 am

Dilip dave

समीक्षा हो तो विद्यालयों को मिल सकते हैं व्याख्याता

समीक्षा हो तो विद्यालयों को मिल सकते हैं व्याख्याता

बाड़मेर. समय पर समीक्षा हो जाए तो जिले के एक-दो नहीं दर्जनों विद्यालयों में अंग्रेजी, हिंदी व्याख्याता पढ़ा सकते हैं। स्टाफिंग पैटर्न के नाम पर वर्तमान में यहां पद ही स्वीकृत नहीं है। अस्सी से अधिक विद्यार्थी ग्यारहवीं व बारहवीं में है लेकिन व्याख्याता नहीं होने से अंग्रेजी के ज्ञान से वंचित हो रहे हैं तो हिंदी में भी सुधार नहीं दिख रहा। हालांकि यहां वरिष्ठ अध्यापक जरूर है लेकिन व्याख्याता होने से शिक्षण कार्य और सुगम हो सकता है। सीमावर्ती बाड़मेर जिले के विद्यालयों में भी स्टाफिंग पैटर्न के चलते अनिवार्य विषय के व्याख्याता उपलब्ध नहीं है। २०१५ में जारी स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार दो साल बाद समीक्षा होनी थी तो अस्सी से अधिक नामांकन वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्याता लगाने का प्रावधान रखा था।
इस नियम का लागू कर दिया जाए तो प्रदेश में करीब चार हजार ङ्क्षहदी और अंग्रेजी के व्याख्याता लगाने होंगे। वहीं, जिले के भी करीब सवा सौ विद्यालयों में ङ्क्षहदी, अंग्रेजी के व्याख्याता मिल जाएंगे।
गांवों में सुधर जाएगा का शिक्षण स्तर- जिले में हिंदी व अंग्रेजी विषय में गांवों के विद्यार्थियों का स्तर कमजोर माना जा रहा है। इसका कारण विषय विशेषज्ञ नहीं होना है। ङ्क्षहदी व अंग्रेजी के व्याख्याता मिलने से स्थिति सुधर सकती है। विशेषकर अंग्रेजी में जहां परिणाम आशानुरूप बोर्ड परीक्षा में नहीं आ रहा है।
जिले में यहां अस्सी से अधिक नामांकन- जिले के राउमावि धारासर, रतासर, जैसार, बीजराड़, केरनाडा, कोनरा, मिठाडाऊ, पन्नाणियो का तला, गिडालिया तला, बेरीवाला तला, कगाऊ, सरली, सरणू चिमनजी, आदर्श चवा, खारिया तला, सेवनियाला, झाक, छीतर का पार, लुनाड़ा, शहर, बोड़वा, खीम्पसर, अकदड़ा, बायतू भीमजी, बायतू पनजी, बायतू चिमनजी, नाथाणी जाणियों ढाणी, नेहरों की नाडी, पोकरासर, इशरोल, सोडियार, दीनगढ़, साकरिया तला, गोहड़ तला, कारटीया, साता, सारला, तड़ला, शोभाला, गंगासरा, खुमे की बेरी, डबोई, माणकी, भलीसर, उडासर, बालेबा, फोगेरा, तमलोर, खारची, बिजावल, रेडाणा, खलीफे की बावड़ी, मिठौड़ा, धारणा, धांधलावास, बांटा, बाण्ड, रामजी गोल, छोटू, भाखरपुरा, खेड़, खट्टू नरेवा बेरा, अराबा, कुड़ी, नेवरी, सरवड़ी, तिरसिंगड़ी, गवालानाडा, कश्मीर, हड़वेचा, रतेऊ, परेऊ, कुम्पलिया, पूनियों का तला, चिड़िया, कोशलू, सवाऊ मूलराज में अस्सी से अधिक का नामांकन है लेकिन हिंदी व अंग्रेजी व्याख्याता का पद स्वीकृत नहीं है।
व्याख्याता का पद नहीं स्वीकृत- राउमावि रतासर में अध्यापक लेवल 2 अंग्रेजी का पद रिक्त है। व्याख्याता अंग्रेजी का पद स्वीकृत नहीं है। ऐसे में कक्षा 6 से 12 तक केवल एक वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी का अध्ययन 430 विद्यार्थियों को करवा रहा है। कक्षा 11 व 12 का नामांकन 152 है।- युवराज कागा, प्रधानाचार्य, रतास
व्याख्याताओं की हो नियुक्ति- व्याख्याताओं की हर स्कू ल में नियुक्ति होनी चाहिए जिससे कि हिंदी व अंग्रेजी का शिक्षण स्तर उठ सके। स्टाफिंग पैटर्न की समीक्षा जरूरी है।- बसंतकुमार जाणी, जिलाध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा बाड़मेर

Home / Barmer / समीक्षा हो तो विद्यालयों को मिल सकते हैं व्याख्याता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो