scriptसात और लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि | Seven more people confirmed swine flu | Patrika News
बाड़मेर

सात और लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि

https://www.patrika.com/barmer-news/

बाड़मेरJan 14, 2019 / 09:27 am

ओमप्रकाश माली

Seven more people confirmed swine flu

Seven more people confirmed swine flu

सात और लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
जनवरी में अब तक 21 पॉजिटिव, स्वस्थ होकर घर लौटा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव बच्चा, 2 मरीजों की हो चुकी है मौत
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . थार में स्वाइन फ्लू का कहर नहीं थम रहा है। जोधपुर में रविवार को मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट में जिले के सात जनों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। इसमें दो मरीज बाड़मेर शहर तथा पांच जिले के अन्य क्षेत्रों के हैं।
स्वाइन फ्लू का असर बढ़ता जा रहा है। जिले में रविवार को आए पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा शामिल करने पर जनवरी में अब तक मरीजों की संख्या 21 हो गई है। वहीं दो की मौत भी हो चुकी है।
पॉजिटिव महिलाएं अधिक : मेडिकल कॉलेज की रविवार की रिपोर्ट में सात में से 4 महिलाएं पॉजिटिव आई र्हैं। वहीं तीन पुरुष भी शामिल हैं। इसमें बाड़मेर शहर के दो जने हैं। वहीं जालीपा, मंडलिया, शिव, चौहटन, भूणियां व देरासर क्षेत्र के एक-एक मरीज की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है।
एक दिन में सबसे अधिक मरीज : इस सीजन में यह पहला ऐसा दिन है जब एक साथ सात मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि दो मरीजों से अधिक एक दिन में पॉजिटिव नहीं आए हैं।
पॉजिटिव को छुट्टी
एमसीएच यूनिट के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती स्वाइन फ्लू पॉजिटिव बच्चे के स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि पॉजिटिव बच्चे के स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं तीन अन्य स्वाइन फ्लू संदिग्ध बच्चों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।
3 दिन में भेजे नमूने
जनवरी नमूने
11 06
12 10
13 08
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो