ग्राम पंचायत तामलियार के नवसृजित विद्यालय मियाणियों की बस्ती में प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत किया गया है। इस विद्यालय के लिए कक्षाकक्ष जिसमें लाइब्रेरी बनेगी और बरामदा बनाया जाएगा, जिसकी घोषणा सफीखान ने की है। सफी खान ने बताया कि बेटे अजहरुद्दीन की तमन्ना थी कि गांव में एक नया स्कूल भवन हो। जिससे गांव के आसपास के बच्चे पढ़ सके। शिव विधायक अमीन खान के सहयोग से मियानियों की बस्ती में स्कूल की स्वीकृत हुई । विधायक ने इस विद्यालय के लिए दो कक्षाकक्ष हॉल के लिए 10 लाख की राशि अनुदान में दी है।