8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

-पीजी कॉलेज का रास्ता रोककर विरोध-तीन व्याख्याताओं के अन्यत्र प्रतिनियुक्ति पर रोष
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 31 Jul 2023, 7:03 PM IST

बाड़मेर में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

बाड़मेर में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

बाड़मेर. शहर के पीजी कॉलेज से तीन व्याख्याताओं के अन्यत्र प्रतिनियुक्ति करने के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज के भीतर जाने का रास्ता रोक दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं मानने पर डंडे फटकार कर तितर-बितर किया गया।
कॉलेज से व्याख्याताओं को अन्य महाविद्यालयों में भेजने को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध किया जा रहा है। इस बीच सोमवार को बड़ी संख्या में एनएसयूआई के छात्र यहां एकत्रित हो गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कॉलेज में स्वयंपाठी छात्र परीक्षा दे रहे थे। नारेबाजी के कारण परीक्षार्थियों के व्यवधान होने पर पुलिस ने छात्रों को गेट से हटाकर एक तरफ होने की समझाइश की और परीक्षा के चलते शांत रहने को कहा। इसके बाद भी छात्रों के नहीं मानने पर पुलिस ने उन्हें हटाना शुरू किया। नहीं माने तो पुलिस ने तितर-बितर करने के लिए डंडे फटकारे।
6 छात्रों को पकड़ कर ले गई पुलिस
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छह छात्रों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। इस बीच एक छात्र की तबीयत खराब होने पर उसे राजकीय अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया गया। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए शहर के तीन थानों से पुलिस जाब्ता मौके पर बुलाया गया। वहीं आरएसी भी तैनात की गई।