25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरी चरण का मतदान जारी, PM मोदी समेत 904 प्रत्याशियों का होगा फैसला

Lok Sabha Elections 2024 : आठ राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर होने वाले मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 904 प्रत्याशियों का फैसला होगा। इस चरण की में सामान्य श्रेणी की 41, अनुसूचित जनजाति की तीन और अनुसूचित जाति की 13 सीटें हैं। पढिए अनंत मिश्रा की विशेष रिपोर्ट...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 1 Jun 2024, 7:58 AM IST

Lok Sabha Elections 2024 : देश में 18वीं लोकसभा के लिए करीब ढाई महीने तक चले चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में शनिवार को होने वाले मतदान पर सभी की निगाहें केंद्रित हैं। चुनाव आयोग इसकी पूरी तैयारी कर चुका है। आठ राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर होने वाले मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 904 प्रत्याशियों का फैसला होगा। इस चरण की में सामान्य श्रेणी की 41, अनुसूचित जनजाति की तीन और अनुसूचित जाति की 13 सीटें हैं। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा के चौथे एवं अंतिम चरण के लिए 42 सीट पर मतदान जारी है।

आज फिर सजेगा अनुमानों का बाजार

मतदान पूरा होने के साथ ही शाम 6.30 बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजों से अनुमानों का बाजार सजने लगेगा। टीवी चैनल, विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से बताएंगे कि कौनसा दल या गठबंधन अगली सरकार बना सकता है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर से एग्जिट पोल वास्तविक नतीजों के आसपास कितना ठहरते हैं? सवाल ये भी ऐसे एग्जिट पोल का आधार क्या होता है! लगभग 96 करोड़ मतदाताओं में से चंद हजार मतदाताओं की रायशुमारी के आधार पर क्या सटीक नतीजों का पूर्वानुमान लगाना संभव है। पिछले ढाई दशक में अनेक ऐसे मौके आए हैं जब अनुमानों का ये बाजार औंधे मुंह गिरा है। कांग्रेस ने कहा कि इस बार एग्जिट वोट को लेकर टीवी चैनलों पर होने वाली बहसों में वह हिस्सा नहीं लेगी। क्योंकि, ऐसी बहसें चैनलों के टीआरपी बढ़ाने का तरीका है।

नंबर गेमः अंतिम चरण

  • 57 लोकसभा सीट
  • 904 उम्मीदवार
  • 10.9 लाख चुनाव कर्मी
  • 1.09 लाख मतदान केंद्र
  • 10.06 करोड़ मतदाता
  • 5.24 करोड़ पुरुष
  • 4.82 करोड़ महिला
  • 3574 वोटर ट्रांसजेंडर

पीएम मोदी समेत 904 प्रत्याशियों का होगा फैसला

अंतिम चरण के चुनाव में पीएम मोदी के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, रवि किशन, रवि शंकर प्रसाद, संजय टंडन, कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, अजय राय, तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी पुत्री मीसा भारती समेत कई राजनीतिक हस्तियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा।

इतनी सीटों पर होगा मतदान

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीट पर 144, पंजाब की 13 सीटों पर 328, पश्चिम बंगाल की नौ सीट के लिये 124, बिहार की आठ सीट पर 134, ओडिशा की छह सीटों पर 66, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर 37, झारखंड की तीन सीट पर 52 और केंद्रशासित प्रदेश चंड़ीगढ़ की एक सीट पर 19 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पिछली बार पड़े थे 65.29 फीसदी वोट

लोक सभा की कुल 543 सीटों में से 486 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। पहले चरण में 102 सीट 66.14 फीसदी, दूसरे चरण में 88 सीट पर 66.71 फीसदी, तीसरे चरण में 93 सीट पर 65.68 फीसदी, चौथे में 96 सीटों पर 67.71 प्रतिशत, पांचवें में 49 सीटों 62.20 फीसदी और छठे चरण में 58 सीट पर 63.37 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में सातवें चरण में 57 सीटों पर कुल 65.29 प्रतिशत वोट पड़े थे। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 78.80 प्रतिशत मतदान हुआ था। बिहार में सबसे कम 51.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

मोदी ने कन्‍याकुमारी में लगाया ध्‍यान

कन्याकुमारी (तमिलनाडु). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी तट के पास स्थित विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में अपने ध्यान के दूसरे दिन शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य (सूर्य को जल अर्पित) दिया।
भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो और फोटो साझा की है जिसमें प्रधानमंत्री भगवा चोला पहने प्रार्थना व ध्यान करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनकी लंबी छाया भी कैमरे में कैद हो गई। भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी स्मारक पर मोदी के साथ जाने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि यह एक आध्यात्मिक यात्रा है।

यह भी पढ़ें- Bank Fraud : सरकारी से ज्यादा प्राइवेट बैंक में सुरक्षित है आपका पैसा, जानिए कैसे RBI की नई रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

यह भी पढ़ें- Change Rule : अब पैन वेरिफिकेशन के बिना डाकघर में नहीं कर पाएंगे निवेश, जानिए नए नियम