15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़लानाडा धाम पर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

बालोतरा। ग्राम पंचायत मुख्यालय लालाणा स्थित श्री सुभद्रा माताजी एवं मामाजी महाराज सड़लानाडा धाम पर शनिवार से दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। शनिवार रात्रि को आयोजित भजन संध्या में मशहूर गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। रविवार को शुभवेला में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत […]

less than 1 minute read
Google source verification

श्री सुभद्रा माताजी

बालोतरा। ग्राम पंचायत मुख्यालय लालाणा स्थित श्री सुभद्रा माताजी एवं मामाजी महाराज सड़लानाडा धाम पर शनिवार से दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। शनिवार रात्रि को आयोजित भजन संध्या में मशहूर गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। रविवार को शुभवेला में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातःकालीन मंगला आरती से होगी। इसके बाद हवन, प्रतिमाओं का पंचामृत स्नान, नव वस्त्राभूषणों से श्रृंगार तथा आरती की जाएगी। लाभार्थी परिजन शिखर ध्वजा चढ़ाएंगे और यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात महाप्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण किया जाएगा। गादीपति महंत भुवनेश्वरपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में क्षेत्रीय संत-महात्मा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। गादीपति के शिष्य मंगल चेतन एवं जगत चेतन ने बताया कि पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन होगा। रविवार दोपहर सड़लानाडा धाम परिसर में प्रेमसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें संत-महात्मा सनातन धर्म के प्रति जागरूकता विषयक प्रवचन देंगे। आयोजन समिति व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग