scriptउम्मेदाराम ने जीती बाजी, रविन्द्र रहे दूसरे स्थान पर | Patrika News
बाड़मेर

उम्मेदाराम ने जीती बाजी, रविन्द्र रहे दूसरे स्थान पर

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा की हॉट सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने बाजी मारी। मंगलवार काे जारी नतीजों में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्रसिंह भाटी को हराया। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

बाड़मेरJun 04, 2024 / 06:57 pm

Dilip dave

बाड़मेर सीट पर कांग्रेस का कब्जा

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा की हॉट सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने बाजी मारी। मंगलवार काे जारी नतीजों में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्रसिंह भाटी को हराया। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले मंगलवार सुबह स्थानीय पीजी कॉलेज में मतगणना आरंभ हुई। पहले राउंड से ही उम्मेदाराम बेनीवाल ने बढ़त बनानी आरंभ कर दी जो अंत तक रही। इस दौरान एक बार निर्दलीय प्रत्याशी से 43 हजार की बढ़त को 23 हजार तक कर दिया लेकिन फिर से उम्मेदाराम के वोटों का आंंकड़ा बढ़ने लगा।

1 लाख 18176 वोटों से जीत

अंत में परिणाम उम्मेदाराम के पक्ष में रहा जिन्होंने मुकाबला 1 लाख 18176 वोटों से जीता । दिन भर रही नतीजे पर नजर- बाड़मेर सीट हॉट मानी जा रही थी। ऐसे में पूरे देश की नजर इस पर थी। वहीं, लोगों की उत्सुकता इस बात को लेकर थी कि क्या रविन्द्र फिर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कमाल कर पाएंगे या नहीं। चुनाव नतीजे के बाद यह सीट कांग्रेस की झोली में गई।

Hindi News/ Barmer / उम्मेदाराम ने जीती बाजी, रविन्द्र रहे दूसरे स्थान पर

ट्रेंडिंग वीडियो