script17 साल के लड़के ने 14 साल की लड़की का गला रेता, जानिए क्यों की ये वारदात | 17 year old boy slits girl's throat | Patrika News
बड़वानी

17 साल के लड़के ने 14 साल की लड़की का गला रेता, जानिए क्यों की ये वारदात

लड़की के हाथ की नस भी काटी

बड़वानीMay 12, 2022 / 07:40 pm

deepak deewan

girls.png

बड़वानी. मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में लोमहर्षक वारदात हुई है. जिले के राजपुर में एक सनकी आशिक ने एक लड़की का गला रेत दिया और उसके हाथ की नस भी काट दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया. लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं. बताया गया है कि 17 साल के लड़के ने 14 साल की लड़की को भरे बाजार रोका और उसे प्रपोज किया। उसने लड़की से पूछा… तुम मुझसे प्यार करती हो या नहीं?.. जब लड़की ने मना कर दिया तो लड़के ने चाकू से लड़की पर वार कर दिया।

राजपुर पुलिस के अनुसार लड़की घायल है और अभी बात करने की हालत में नहीं है। उसके परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी और लड़की दोनों एक ही मोहल्ले के रहते हैं। लड़की जहां आठवीं की छात्रा है वहीं लड़का नौवीं का छात्र है।

परिजनों ने बताया कि लड़की अपनी बहनों के साथ दूध लेने बाजार गई थी तभी दो लड़के आए। उनमें से एक लड़के ने उसे प्रपोज किया तो उसने मना कर दिया. इस पर आरोपी लड़के ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। लड़की की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने घायल हालत में उसे राजपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में उसे बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के घर में सिर्फ उसकी मां ही है, जो कुछ बता नहीं रहीं हैं। आरोपी फिलहाल फरार है. घटना के बाद से ही थाना टीम सहित साइबर टीम को सक्रिय कर दिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का पुलिस ने दावा किया है। उसकी उम्र संबंधित दस्तावेज ढूंढे जा रहे हैं। बताते हैं कि उस पर पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।

Home / Barwani / 17 साल के लड़के ने 14 साल की लड़की का गला रेता, जानिए क्यों की ये वारदात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो