scriptपत्रिका हरित प्रदेश के तहत रौंपे गए 300 पौधे | 300 trees planted under green belt | Patrika News
बड़वानी

पत्रिका हरित प्रदेश के तहत रौंपे गए 300 पौधे

पुलिस कंट्रोल रूम के अलावा सतपुड़ा में सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में रौंपे गए पौधे, सुबह आठ से दस पुलिस कंट्रोल रूम में हुआ पौध रोपण, एसपी, एएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

बड़वानीJul 16, 2018 / 11:22 am

मनीष अरोड़ा

300 trees planted under green belt

300 trees planted under green belt

बड़वानी. पत्रिका के हरित प्रदेश (हरयालो प्रदेश) अभियान के तहत रविवार को दो स्थानों पर पौध रोपण किया गया। पिछले रविवार नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू पार्क में पौध रोपण किया गया था। इस रविवार को पुलिस विभाग और नगर पालिका के साथ मिलकर पौध रोपण किया गया। शुरूआत पुलिस कंट्रोल रूम से की गई। इसके बाद सतपुड़ा कॉलोनी में सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में बने गॉर्डन में पौधे रोंपे गए। सुबह आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में पौध रोपण शुरू हुआ। यहां एसपी विजय खत्री, एडिशनल एसपी ओंकार सिंह कलेश, आरआई हिंदू सिंह मुवैल सहित खासी तादाद मे ंपुलिसकर्मियों ने पौधे रोंपे। दस बजे तक चले इस अभियान में 250 पौधें लगाए गए।जिनमें आंवला, जामुन, नीम आदि के पौधे लगाए गए।एसपी विजय खत्री ने पौधे लगाने के साथ ही इनके संरक्षण के लिए भी निर्देश दिए। पहले सभी अधिकारियों ने पौधे लगाए और इसके बाद महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों से पौधे लगवाए गए। साथ ही जो जो पौधे जिसने लगाए हैं उनकी देखरेख करने के लिए भी कहा गया।
मंदिर परिसर में रोंपे 50 पौधे
पुलिसकंट्रोल रूम के बाद सुबह 11 बजे सतपुड़ा कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में पौध रोपण शुरू किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान, सीएमओ कुशल सिंह डोडवे सहित अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में 20 फीट के दस पौधे रातरानी के और मोरपंख के पौधे लगाए गए।कॉलोनीवासियों को भी इस अभियान से जोड़ा गया। यहां की वार्ड पार्षद अजीतकौर सलूजा और अन्य कॉलोनी वासियों ने पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी ली है।
महिला कांग्रेस की टीम भी पहुंची
पौध रोपण के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष और रतलाम नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष यासमीन शेरानी, एआईसीसी में नेशनल कोऑर्डिनेटर लता भाटिया, मप्र महिला कांग्रेस इंदौर की श्वेता मोहनिया भी पहुंची। इन सभी महिलाओं ने भी एक एक पौधा लगाया।
यह रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में वार्ड 17 की पार्षद अजीतकौर सलूजा, विनिता जोशी, लक्ष्मी गौर, विमला पांडेय सुमन पाटीदार, रिटायर डिप्टी कलेक्टर जीआर पाटीदार, डॉ. बीएस मुजाल्दा, कमल गौर, शांतनु, विजय शर्मा, भगवान सिंह सोलंकी, अजय बिल्लौरे, दिनेश शिंदे, डॉ. स्नेहलता मुजाल्दा, सुनिल सोनी, पवन यादव, सचिन पुरोहित, अब्दुल रहीम तिगाले, हेमंत कुमावत और सुनिल यादव सहित खासी तादाद में लोग मौजूद थे।

Home / Barwani / पत्रिका हरित प्रदेश के तहत रौंपे गए 300 पौधे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो