scriptपुराने चेहरों पर भाजपा ने आजमाया दाव | Announced its candidates from all four assemblies | Patrika News
बड़वानी

पुराने चेहरों पर भाजपा ने आजमाया दाव

दो प्रत्याशी हारे, दो प्रत्याशी जीते थे पिछला चुनाव, प्रेमसिंह पटेल, देवीसिंह पटेल को देखना पड़ा था हार का मुंह, दो बार के मंत्री अंतरसिंह आर्य और विधायक दीवानसिंह पटेल ने दर्ज कराई थी जीत

बड़वानीNov 02, 2018 / 09:05 pm

मनीष अरोड़ा

Announced its candidates from all four assemblies

Announced its candidates from all four assemblies

बड़वानी. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। शुक्रवार को भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में बड़वानी जिले की चारों विधानसभाओं से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। भाजपा ने वर्ष 2013 में विधानसभा के प्रत्याशियों पर ही अपना दाव आजमाया है। पिछले विधानसभा चुनाव की स्थिति देखी जाए तो दो प्रत्याशियों जहां जीत का स्वाद चखा था। वहीं, दो प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि हारे हुए प्रत्याशी पूर्व में जीतकर विधायक भी रह चुके है।
बड़वानी विधानसभा
बड़वानी विधानसभा से भाजपा ने चार बार के विधायक रह चुके प्रेमसिंह पटेल पर पिछले चुनाव में हारने के बाद भी भरोसा जताया है। इस साल प्रेमसिंह पटेल जनवरी में हुए नगर पालिका चुनाव में भी हार का मुंह देख चुके है। इसके बावजूद प्रेमसिंह पटेल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खास लोगों में शामिल होने से उन पर दोबारा दाव खेला गया है। (बीडी 0311)
विधानसभा चुनाव-2013 के नतीजे
बड़वानी विधानसभा
प्रत्याशी-दल-वोट मिले
रमेश पटेल-कांग्रेस-77,761
प्रेमसिंह पटेल-भाजपा- 67,234
परिणाम:- 10527 मतो से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश पटेल विजयी

राजपुर विधानसभा
राजपुर विधानसभा में भाजपा ने अपने पुराने सिपाहसलार देवीसिंह पर भरोसा जताया है। देवीसिंह पटेल को पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। अब तक सात बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके देवीसिंह पांच बार के विधायक भी रह चुके है। इसी वजह से उन्हें मौका मिला है। संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले देवीसिंह की छवि भी अच्छी है।
विधानसभा चुनाव-2013 के नतीजे


राजपुर विधानसभा
प्रत्याशी-दल-वोट मिले
बाला बच्चन-कांग्रेस-82,167
देवीसिंह पटेल-भाजपा-70,971
परिणाम:-11196 मतो से कांग्रेस प्रत्याशी बाला बच्चन विजयी

सेंधवा विधानसभा
सेंधवा विधानसभा से भाजपा ने दो बार के मंत्री अंतरसिंह आर्य को एक बार फिर से मैदान में उतारा है। छह बार चुनाव लड़ चुके अंतरसिंह आर्य पिछले तीन चुनाव से लगातार जीत दर्ज कराते आ रहे है। दो बार से लगातार मंत्री पद पर भी वे बने हुए है। सीएम के खास लोगों में से एक है। सहज सरल छवि के नेता आर्य की गिनती सीधे नेताओं में होती है।


सेंधवा विधानसभा
प्रत्याशी-दल-वोट मिले
अंतरसिंग आर्य -भाजपा -88,821
दयाराम पटेल-कांग्रेस – 63,135
परिणाम:-25686 मतो से भाजपा प्रत्याशी अंतरसिंह आर्य विजयी
पानसेमल विधानसभा
पानसेमल विधानसभा से एक बार फिर भाजपा ने विधायक दीवानसिंह पटेल को मौका दिया है। पांच बार चुनाव लड़ चुके दीवानसिंह तीन बार जीत दर्ज करा चुके है। हालांकि 2008 में उन्हें पार्टी ने मौका नहीं दिया था। इसके बाद पिछले चुनाव में वे एक बार फिर प्रत्याशी बने और जीत दर्ज की। उनकी दावेदारी को लेकर कुछ विरोध जरूर था, लेकिन संगठन से उसे सुलझा लिया।

पानसेमल विधानसभा
प्रत्याशी- दल -वोट मिले
दीवानसिंह पटेल -भाजपा – 77,919
चन्द्रभागा किराडे – कांग्रेस – 70,534
परिणाम:-7385 मतो से भाजपा प्रत्याशी दीवानसिंह पटेल विजयी

जाने कौन है कितना पढ़ा…
प्रेमसिंह पटेल विधानसभा बड़वानी भाजपा प्रत्याशी
उम्र 60 साल
काम- कृषि
शिक्षा- 4थीं

अंतरसिंह आर्य विधानसभा सेंधवा भाजपा प्रत्याशी
उम्र 59 साल
काम- कृषि
शिक्षा- एम-कॉम

देवीसिंह पटेल विधानसभा राजपुर भाजपा प्रत्याशी
उम्र- 60 साल
काम- कृषि
शिक्षा- 6वीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो