scriptदिल्ली के पूर्व मेयर बोले बड़वानी से होगा अमित शाह की प्रदेशभर में रैली-सभाओंं का श्रीगणेश | Barwani will be the son of Amit Shah | Patrika News
बड़वानी

दिल्ली के पूर्व मेयर बोले बड़वानी से होगा अमित शाह की प्रदेशभर में रैली-सभाओंं का श्रीगणेश

दिल्ली के पूर्व मेयर व जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी, आज शहर में जनसभा को संबोधित करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

बड़वानीNov 14, 2018 / 10:42 am

मनीष अरोड़ा

Barwani will be the son of Amit Shah

Barwani will be the son of Amit Shah

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. राजनीति के चाणक्य व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 नवंबर से मप्र विधानसभा चुनाव में अपनी चुनावी सभाओं व रैलियों का श्रीगणेश बड़वानी से करेंगे। शहर में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनभा को लेकर मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय पर दिल्ली के पूर्व मेयर हर्ष मलहोत्रा ने संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर कटाश किए।
ये सभा प्रदेश की होगी पहली सभा
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार सुबह 11 बजे शहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी ये सभा प्रदेश की पहली सभा होगी। इसके बाद शाजापुर व बडनग़र भी जाएंगे। वहीं प्रदेशभर में करीब 24 रैली.सभा में शामिल होंगे। वार्ता के दौरान धार के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौर, जिला मंत्री अशोक पाटीदार, मीडिया प्रभारी भागीरथ कुशवाह भी मौजूद थे।
संघ पर रोक, कांग्रेस का अहंकार दर्शाता हैं
दिल्ली के पूर्व मेयर मलहोत्रा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के काम से खुश हैं। इसका उदाहरण हैं कि जहां भी मुख्यमंत्री जा रहे हैं। वहां लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। 15 वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश का बेहतर विकास है। उसी के आधार पर इस बार जिले की चार विधानसभाओं सहित प्रदेश में प्रचंड बहुमत हमें मिलेगा। कांग्रेस के वचन पत्र में आरएसएस शाखाओं पर बैन को लेकर उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का अहंकार है। संघ राष्ट्रवादी संगठन हैं। देश में कांग्रेस का राज नहीं हैं और मप्र में 15 सालों से सत्ता से दूर हैं। बावजूद उसका अहंकार कम नहीं हो रहा। इमरजेंसी के समय भी उसने ये प्रयास किया था, लेकिन कुछ नहीं कर सकी। कांग्रेस सरकार में प्रदेश में बिजली, सड़क व पानी की दयनीय स्थिति थीए लेकिन आज गांव-गांव बिजलीए सड़क, पानी व खेतों में सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछ चुका है।

Home / Barwani / दिल्ली के पूर्व मेयर बोले बड़वानी से होगा अमित शाह की प्रदेशभर में रैली-सभाओंं का श्रीगणेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो