scriptसीएम बोले हम विकास कर रहे हैं तो कांग्रेस को गुस्सा आता है, जनता को नहीं | CM addressed to people | Patrika News
बड़वानी

सीएम बोले हम विकास कर रहे हैं तो कांग्रेस को गुस्सा आता है, जनता को नहीं

राहुल बाबा को नहीं मालूम गेहूं में बालियों कैसे लगती हैं, शिवराजसिंह ने कांग्रेस पर शिवराज ने लगाया आरोप, एक पीढ़ी का भविष्य कर चुके हैं बर्बाद

बड़वानीNov 13, 2018 / 10:03 am

मनीष अरोड़ा

CM addressed to people

CM addressed to people

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी/पानसेमल. हम विकास का काम कर रहे हैं तो कांग्रेस को गुस्सा आता है, जनता को नहीं। ये लोग 15 सालों से सत्ता के बाहर हैं इसलिए भी इन्हें गुस्सा आता है। कांग्रेस के गुस्सा आता है विज्ञापन पर तंज कसते हुए शिवराजसिंह चौहान ने सोवमार को पानसेमल में हुई सभा के दौरान ये बातें जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बाबा को ये मालूम नहीं है कि गेहूं में बालियां कैसे लगती है, ये लोग किसानों के हितों की बात कर रहे हैं। चौहान यहीं नहीं रूके आगे उन्होंने कहा कि इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरा नाम पनामा लिंक में लेते हैं। मुझे तो ये भी नहीं मालूम की पनामा क्या है और लिंक क्या। बाद में दूसरे खुद ही माफी मांगते हैं और बोलते हैं कि मैं कंफ्यूज हो गया। चौहान ने कहा कि जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष ही इनता कंफ्यूज हो तो पार्टी का क्या होगा आप सोच सकते हैंं। पानसेमल में हुई सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 सालों में हमनें मप्र को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया है। इस बार भी जनता हमारे साथ है और हम प्रदेश को समृद्ध बनाएंगे। सभा के दौरान उन्होंने जनता से कहा कि मेरे भाईयों, बहनों और भांजे-भांजियों ये चुनाव आप लोगों को चुनाव है। मतदान को अभी 16 दिन ही बाकी है। शिवराजसिंह चौहान ने यहां आह्वान किया कि आप लोग घरों से बाहर निकलो और काम करो। अगले पांच सालों तक आपके लिए हम काम करेंगे।
कांग्रेस में राज में मप्र में था अंधेरा, गड्ढों में थी सड़कें
सभा के दौरान उन्होंने कहा कि जब मप्र में कांग्रेस की सरकार थी, पूरे प्रदेश में अंधेरा छाया हुआ था। लोगों को बिजली नहीं मिलती थी। वहीं प्रदेश में सड़कों की हालत भी बहुत खराब थी। गड्ढों में सड़क हैं या सड़क में गड्ढे ये मालूम ही नहीं पड़ता था। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश की सड़कों की हालत में बहुत सुधार हुआ है। हर घर बिजली से रोशन हो गया है। हमनें डेढ लाख किमी सड़कें बनाई हैं। कांग्रेस की सरकार इन सड़कों की गड्ढें भी नहीं भर सकती है।
एक पीढ़ी का भविष्य कांग्रेस ने कर दिया बर्बाद
सभा के दौरान शिवरासिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार जिस समय थी, उस दौरान इन्होंने एक पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर दिया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने मप्र को बर्बाद कर दिया था। कांग्रेस ने कभी गरीबों के लिए मकान नहीं बनाएं। हमनें गरीबों के लिए मकान बनाएं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 तक हमारा सपना है कि हर गरीब की झोपड़ी की जगह पक्के मकान बनवा देंगे।
कांग्रेस ने पूरे नहीं किए हैं वादे
शिवराजसिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जितने भी वादे किए पूरे नहीं किए हैं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसानों को खैरात नहीं चाहिए, वे उनके खून-पसीने की कमाई की कीमत चाहते हैं। हमनें किसानों की फसलों का सही दाम दिया है। किसानों के हित में भाजपा सरकार ने कई काम किए हैं।
बेटियों के हाथों में देंगे डंडे, गुंडों की अक्ल आएगी ठिकाने
महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए चौहान ने कहा कि हम प्रदेश की बेटियों के हाथों में डंडे देंगे तो गुंडो की अक्ल ठिकाने आएगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रदेश सरकार काम कर रही है। प्रदेश की माता-बहनें सबल होंगी तो प्रदेश का चौतरफा विकास होगा। इस दौरान उन्होंने चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प जनता को दिलाया।
व्यवस्थाएं रही चाकचोबंद
महाराष्ट्र से नंदुरबार की एमपी हिना गावित भी सभा में पहुंची थी। उन्होंने भी सीएम के आने के पूर्व जनसमुदाय को संबोधित किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकेश शुक्ला के आग्रह पर हिना गावित ने मराठी में भी जनसमुदाय को संबोधित किया। वहीं साथ ही युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनोने, पलसूद के मोहनलाल गोले, खेतिया के हेमराज पाटील, प्रकाश जोशी ने भी संबोधित किया। खरगोन रेंज के डीआइजी एके पांडे भी हेलिपेड का जायजा लेने पहुंचे थे। प्रशासन ने सीएम की सभा को देखते हुए चाक चोबंद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। इसकी समय-समय पर एडिशनल एसपी ओंकारसिंह कलेश जायजा लेते रहे। पानसेमल टीआई मोहनलाल भाबर भी सतत निगरानी में लगे रहे। हेलिपेड पर सीएम की आगवानी भाजपा प्रत्याशी दीवानसिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने भाजपा जिला महामंत्री श्याम बर्डे, मंडल अध्यक्ष वीपी सिंह सोलंकी, मीडिया प्रभारी सचिन चौहान ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र शितोले, मुरलीधर साटोटे, सचिन चौहान, विनोद वसावे, दीपक भंवर, बापू महाजन, दीपक गोहिल, चेतन पटेल, चंद्रकांत माली आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Home / Barwani / सीएम बोले हम विकास कर रहे हैं तो कांग्रेस को गुस्सा आता है, जनता को नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो