scriptविधानसभा चुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी ने किया शक्ति प्रदर्शन | Independent candidate demonstrated power | Patrika News
बड़वानी

विधानसभा चुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी ने किया शक्ति प्रदर्शन

भीड़ देखकर भाजपा, कांग्रेस के खेमे में मची हलचल, नबआं, जागृत दलित आदिवासी संगठन ने दिया समर्थन

बड़वानीNov 21, 2018 / 11:29 am

मनीष अरोड़ा

Independent candidate demonstrated power

Independent candidate demonstrated power

खबर लेखन : मनीष अरोरा
ऑनलाइन : विशाल यादव
बड़वानी. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी अब दोनों ही दलों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। बड़वानी विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में कांग्रेस के बागी राजन मंडलोई ने मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा, कांग्रेस के खेमे में हलचल मचा दी है। राजन मंडलोई के समर्थन में नर्मदा बचाओ आंदोलन, जागृत दलित आदिवासी संगठन भी खुलकर सामने आने से दोनों ही दलों की मुसीबतें बढ़ सकती है।
नाका क्षेत्र से निकाली रैली
निर्दलीय प्रत्याशी राजन मंडलोई के समर्थन में मंगलवार को पाटी नाका क्षेत्र से रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं, पुरुष शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली मिडिल स्कूल ग्राउंड पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। यहां राजन मंडलोई के समर्थन में जागृत दलित आदिवासी संगठन की प्रमुख माधुरी बेन, वालसिंह, हरसिंह, नसरीबाई, नर्मदा बचाओ आंदोलन के महेश पटेल सहित अन्य ने मंच से लोगों को संबोधित किया। छात्र नेता प्रकाश बंडोड़ भी बड़ी संख्या में छात्रों के साथ रैली में शामिल हुए। यहां जनपद अध्यक्ष मनेंद्र पटेल के साथ ही कांग्रेस से बगावत करने वाले कई बागी भी मंच पर साथ नजर आए।

Home / Barwani / विधानसभा चुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी ने किया शक्ति प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो