scriptप्रियंका के पिता और भाई ने कहा अजय ने ही किया है कत्ल | Priyanka's father and brother said Ajay has done murder | Patrika News
बड़वानी

प्रियंका के पिता और भाई ने कहा अजय ने ही किया है कत्ल

33 घंटे बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोग, प्रियंका के भाई ने बहन के पति पर दहेज के लिए मारपीट करने भी लगाया आरोप, पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों के आने पर कराया पोस्टमार्टम

बड़वानीOct 25, 2018 / 11:32 am

मनीष अरोड़ा

Priyanka's father and brother said Ajay has done murder

Priyanka’s father and brother said Ajay has done murder

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी/सेंधवा. नगर की भगवती कॉलोनी में सोमवार रात को हुए सनसनी खेज हत्याकांड में शक की सूई फिर पति पर ही आकर रूक गई है। यह शक इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि बिहार से 33 घंटे बाद पहुंचे मृतका प्रियंका सिंह के पिता और भाई ने प्रियंका के पति अजय पर ही सीधे सीधे हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पति अजय ने ही प्रियंका की हत्या की है, प्रियंका के भाई ने दहेज के लिए मारपीट करने का भी आरोप अजय सिंह पर लगाया है। इधर एफएसएल टीम ने बुधवार को भी मौके का निरीक्षण किया।पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों के बयान लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
अजयसिंह बेहद लालची प्रवृत्ति का व्यक्ति है
प्रियंका के भाई अनंत सिंह ने पुलिस को बताया कि अजय सिंह, प्रियंका के साथ पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। साथ ही हत्या करने की भी धमकी कई बार दे चुका था। बुधवार को मृतका प्रियंका सिंह के पिता अखिलेशसिंह और भाई अनंतसिंह कई परिजन पटना से सेंधवा पहुंचे। सभी लोग पुलिस के साथ घटनास्थल पर गए। यहां से सभी पोस्टमार्टम रूम पहुंचे। यहां प्रियंका के पिता अखिलेश सिंह ने पुलिस को बताया कि अजय सिंह बेहद लालची प्रवृति का व्यक्ति है। उसने कई बार दहेज की मांग की थी। कई बार हमने उसे समझाया था, लेकिन वह हमेशा प्रियंका को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था।
शिकायत के 9 दिन बाद प्रियंका ने किया था समझौता
परिजनों ने कईदस्तावेज पुलिस को बताए।जिसमें प्रियंका के पिता अखिलेश सिंह ने 22 जुलाई को सिटी थाने में दहेज़ प्रताडऩा की शिकायत की थी। अखिलेश सिंह ने बताया कि मेरी बेटी प्रियंका का विवाह अजीत सिंह से सात वर्ष पहले हुआ था।शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन बाद में अजय सिंह और उसके माता-पिता पैसों की मांग करने लगे।यह हमेशा धमकी देते थे कि पैसा नहीं देंगे तो हम प्रियंका को छोड़ देंगे। अखिलेश ने बताया कि उसने चार साल पहले अजय सिंह के पिता कपिल देव सिंह के खाते में दो लाख रुपए डाले थे। इसके बाद प्रियंका को ठीक से रखने लगे।लेकिन कुछ समय बाद अजय सिंह सहित उसके पिता कपिल देव, सास पुष्पादेवी और ननद सुषमा सिंह ने प्रियंका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। चार लाख रुपए और देने के लिए दबाव बनाया। अप्रैल 2018 में प्रियंका को प्रताडि़त करके घर से निकाल दिया।जब हमने पुलिस से शिकायत की धमकी दी तो उन्होंने कहा कि बैठ कर बात कर लेंगे। इसके बाद शिकायत सिटी थाना प्रभारी को की गई थी। शिकायत के मात्र 9 दिन बाद 31 जुलाई को ही प्रियंका ने अपने पति, सास ससुर और ननद के खिलाफ की गई शिकायत वापिस ली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को भगवती कॉलोनी लाया गया।यहां से मुक्तिधाम लेजाया गया।जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एफएसएल टीम ने फिर किया घटना स्थल का निरीक्षण
बुधवार को एफएसएल टीम बड़वानी से फिर सेंधवा पहुंची। एसडीओपी राकेश व्यास के साथ टीम ने एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीओपी राकेश व्यास सहित सिटी थाना प्रभारी सुधीर दास मामले का खुलासा जल्द करने की बात कह रहे हैं। अजय सिंह की बेटी उन्नति को घटना के बाद से ही पुलिस ने अपनी सुरक्षा में रखा हुआ है।इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बच्ची की देखरेख की जा रही हैं। पुलिसकर्मियों ने बच्ची से घटना से कुछ दिन पहले हुई पारिवारिक स्थिति सहित अन्य विवादों पर पूछताछ की।
दो माह पहले कराया था 10 लाख का बीमा
सूत्रों ने बताया की प्रियंका के पति ने अगस्त माह में ही पत्नी प्रियंका का 10 लाख रुपए का बीमा कराया था।जिसमें उसने दुर्घटना या हादसे में डबल बेनिफिट प्लान लिया था। जानकारों ने बताया कि पॉलिसी के अनुसार यदि प्रियंका की मौत हादसे में होती तो नॉमिनी को 20 लाख रुपया मिलेता। पुलिस अब हत्याकांड के साथ ही बीमा कराए जाने की जानकारी की भी जांच कर रही है।इधर पुलिस ने अजय सिंह के रतलाम निवासी दो दोस्तों को भी थाने बुलाकर पूछताछ की है। साथ ही सेंधवा के दोस्तों भी पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि अजय के एक महिला से अवैध संबंध भी रहे हैं। पुलिस अब इस महिला का पता लगा रही है।

Home / Barwani / प्रियंका के पिता और भाई ने कहा अजय ने ही किया है कत्ल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो