scriptआरएमओ के दुव्र्यवहार से त्रस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा | RMO's misbehavior, health workers opened | Patrika News
बड़वानी

आरएमओ के दुव्र्यवहार से त्रस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

लामबद्ध हुए 250 कर्मचारी, की आरएमओ को हटाने की मांग, लगाया आरोप, पद का दुरूपयोग कर करते कर्मचारियों को परेशान

बड़वानीFeb 26, 2019 / 11:13 am

मनीष अरोड़ा

RMO's misbehavior, health workers opened

RMO’s misbehavior, health workers opened

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. जिला अस्पताल में आरएमओ के व्यवहार को लेकर सभी कर्मचारियों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। सुबह स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला अस्पताल के तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, स्टाफ नर्सेस सहित अन्य कर्मचारियों ने आरएमओ कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि आरएमओ के दुव्र्यवहार से सभी परेशान है। इसके बाद शाम 4 बजे कर्मचारियों ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन से चर्चाकी और तय किया कि किसी भी कार्य के लिए आरएमओ को नहीं कहा जाएगा।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष जाबिर अली और दुर्गा सोनी ने बताया कि आरएमओ डॉ. अरविंद सत्य द्वारा कर्मचारियों से दुव्र्यवहार किया जा रहा है। स्टाफ नर्सेस, महिला कर्मचारियों से अभद्रता के साथ बात की जाती है। चतुर्थ कर्मचारियों के साथ तो बहुत ही बुरा व्यवहार किया जाता है।कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया जाता। आरएमओ द्वारा कर्मचारियों की बेवजह अनुपस्थिति दर्ज कर दी जाती है और तनखाह निकालने के नाम पर रुपए की मांग की जाती है।सीएमएचओ डॉ. वीवी जैन और सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे ने कर्मचारियों से कहा कि छुट््टी के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्टीवर्ड और नर्सेस मेट्रन को आवेदन देगी। आवेदन आवक-जावक में जाएगा जिससे किसी की तनखाह नहीं कटेगी। अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही कार्रवाई करने की बात भी अधिकारीद्वय द्वारा की गई।

Home / Barwani / आरएमओ के दुव्र्यवहार से त्रस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो