scriptखाते अपडेट नहीं होने से हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी | Scholarship of thousands students stuck due to non-update of accounts | Patrika News
बड़वानी

खाते अपडेट नहीं होने से हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी

काम अधूरा, दो नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

बड़वानीOct 30, 2020 / 12:53 pm

tarunendra chauhan

District Education Officer Office

District Education Officer Office

बड़वानी . चार हजार से अधिक विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की राशि अब तक अटकी हुई है। इसका मुख्य कारण विद्यार्थियों के खातों अपडेशन नहीं होना है। धीमी गति से हो रहे कार्य के चलते विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए फजीहत उठानी पड़ रही है। वैसे खाते अपडेशन का कार्य 26 अक्टूबर तक पूर्ण होना था, लेकिन अब भी 58 प्रतिशत कार्य अधूरा रहने से अब दो नवंबर तक तिथि बढ़ाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति राशि डाली जानी है। इसमें एसटी, एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 500 से एक हजार, 1500 व दो हजार, 2500 रुपए तक अलग-अलग राशि खाते में जमा होना है।

बैंक खातों में आ रही समस्याओं के चलते अब भी चार हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति भुगतान से वंचित है। जिले में छात्रवृत्ति भुगतान के लिए शासकीय और अशासकीय स्तर पर प्राचार्यांे व संकुल प्राचार्यांे को खाते अपडेशन का कार्य सौंपा गया है। हालांकि कई जि मेदारों की इस कार्य में लापरवाही सामने आर ही है। फिलहाल शिक्षा विभाग का लक्ष्य हैं कि जल्द से जल्द खाते अपडेशन हो, ताकि विद्यार्थियों के खातों में राशि डाली जा सके।

वेतन से वसूलेंगे राशि
जिले में आठ हजार के करीब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित होना है। फिलहाल जिले में छात्रवृत्ति के लिए खाते अपडेशन का कार्य 52.2 प्रतिशत हुआ है। 25 अक्टूबर को नोटिस जारी कर 26 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कार्य अधूरा रहने से अब दो नवंबर तक तिथि बढ़ाई गई है। अधिकांश विद्यार्थियों के बैंक खातों में त्रृटियां होने से काम प्रभावित हो रहा है। दो नवंबर तक समय सीमा में भी अपडेशन कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित संकुल प्राचार्यांे पर कार्रवाई कर उनके वेतन से छात्रवृत्ति वसूली की जाएगी।

Home / Barwani / खाते अपडेट नहीं होने से हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो