scriptइस ऐतिहासिक शहर में दिखता है सूर्यास्त का ऐसा मनमोहक नजारा… | Sendhwa News | Patrika News
बड़वानी

इस ऐतिहासिक शहर में दिखता है सूर्यास्त का ऐसा मनमोहक नजारा…

सूर्यास्त का मनमोहक नजारा

बड़वानीJan 13, 2020 / 09:21 pm

deepak deewan

Sendhwa News

Sendhwa News

सेंधवा . निमाड़ क्षेत्र में सेंधवा की अलग ही पहचान है। यह न केवल प्राचीन शहर है बल्कि यह अपने वनांचल के लिए भी जाना जाता है। यह प्रकृति की अद्भुत छटा लोगों का मन मोह लेती है। यहां का दृश्य लोगों को लुभाता है।

ठंड के मौसम में नजर आया सूर्यास्त का मनमोहक नजारा…

ठंड के मौसम में सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद मनमोहक बन जाता है। रविवार शाम को भी शहर का नजारा बेहद मनमोहक था। शाम करीब 6 बजे जैसे ही सूर्यास्त होने लगा, वैसे-वैसे यह दृश्य अद्भुत होता गया। डूबते सूरज का रंग सुर्ख लाल होता गया। सूर्यास्त का यह नजारा देखने लोग ठिठक उठे। रविवार शाम को निवाली रोड सहित अन्य जगहों पर सैर पर जाने वाले लोगों ने जैसे ही सूर्यास्त का नजारा देखा वे आकर्षित हुए बिना नहीं रहे।

धूप खिलने से दिन में 2 डिग्री तापमान बढ़ा
इधर बड़वानी में भी शहर सहित क्षेत्र में मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। इससे दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को दिन में तेज धूप खिली और मौसम साफ रहा। इसके चलते शनिवार को मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में दो और रात्रि में एक डिग्री उछाल आया है। ग्राम तलून स्थित ऑटोमेटिक वैदर स्टेशन से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 9.5 डि.से. रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम 26 और न्यूनतम 8 .7 डि.से. रहा था।

ऐसा रहा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
10 जनवरी 27.5 9.3
11 जनवरी 26 .0 8 .7
12 जनवरी 28 .0 9.5

Home / Barwani / इस ऐतिहासिक शहर में दिखता है सूर्यास्त का ऐसा मनमोहक नजारा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो