scriptElection 2018 : क्यों चौराहे पर बैठे है कांग्रेसी | The announcement of the announcement of assembly candidates soon | Patrika News
बड़वानी

Election 2018 : क्यों चौराहे पर बैठे है कांग्रेसी

सूची के इंतजार में कांग्रेस प्रत्याशियों की अटकी रही सांसे, टीवी के सामने जमे रहे कांगे्रस प्रत्याशी, नहीं हुई घोषणा

बड़वानीNov 03, 2018 / 07:46 pm

मनीष अरोड़ा

The announcement of the announcement of assembly candidates soon

The announcement of the announcement of assembly candidates soon

बड़वानी. कांग्रेस में चल रही टिकटों के लिए मारामारी के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने विधानसभा प्रत्याशियों की सूची की घोषणा जल्द ही करने की बात कही है। शनिवार को भी प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नजरें दिनभर टीवी पर जमी रही। कभी दोपहर में तो कभी शाम में नामों की घोषणा की बात कहने के बाद राष्ट्रीय महासचिव दीपक बावरिया ने अब जल्द ही सूची जारी करने की बात कही है। सूची के इंतजार में प्रत्याशियों की सांसे अटकी हुई हैं।
प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी
कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करने की जा रही देर से प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ी हुई है। सूची देर से जारी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए बहुत ही कम समय बच पाएगा। नामांकन की प्रक्रिया के बाद ही कांग्रेस प्रत्याशी अपना प्रचार प्रसार शुरू कर पाएंगे। त्योहारी सीजन में पहले ही कार्यकर्ता मिलना मुश्किल हो रहे है। ऐसे में 25 नवंबर की शाम 5 बजे तक ही प्रचार प्रसार करने की समय सीमा तय है। नाम निर्देशन की अंतिम तारीख 9 नवंबर है। ऐसे में यदि कांग्रेस प्रत्याशी 10 नवंबर से प्रचार शुरू करेंगे तो उनके पास मात्र 15 दिन का ही समय शेष बचेगा। जबकि भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। जिससे उनके पास ज्यादा समय प्रचार प्रसार के लिए रहेगा।
राजपुर भाजपा में गूंजे बगावत के स्वर, टिकट को लेकर नाराजगी
बड़वानी. भाजपा की विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही टिकट की आस लगाए बैठे अन्य प्रत्याशियों में आक्रोश की लहर है। राजपुर विधानसभा में भाजपा बागियों के बगावत के सुर भी गूंजने लगे है। यहां से भाजपा ने पिछली विधानसभा में हार का सामना कर चुके देवीसिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद यहां से टिकट की दौड़ में शामिल पूर्व जनपद अध्यक्ष जगदीश मुजाल्दे ने बागी तेवर दिखाए हैं। मुजाल्दे ने टिकट पर फिर से विचार करने को पदाधिकारियों से कहा है। यदि विचार नहीं किया जाता है तो वे निर्दलिय रूप से चुनाव लडऩे की तैयारी में है। उल्लेखनीय है कि मुजाल्दे नाम घोषित होने के बाद शुक्रवार को ही अपने समर्थकों के साथ जाकर नाम निर्देशन फार्म भी ले आए है। अब देखना ये है कि भाजपा इस बगावत को किस तरह से शांत कराती है।

Home / Barwani / Election 2018 : क्यों चौराहे पर बैठे है कांग्रेसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो