scriptAgriculture Law : किसानों के समर्थन में दिल्ली किया कूच | Agriculture law: Delhi traveled in support of farmers | Patrika News
बस्सी

Agriculture Law : किसानों के समर्थन में दिल्ली किया कूच

विधानसभा के किसानों ने आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस नेता विद्याधर सिंह चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली कूच किया

बस्सीJan 25, 2021 / 12:53 pm

Gourishankar Jodha

Agriculture Law : किसानों के समर्थन में दिल्ली किया कूच

Agriculture Law : किसानों के समर्थन में दिल्ली किया कूच

फुलेरा। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देने के लिए किसानों ने दिल्ली कूच किया। फुलेरा विधानसभा के किसानों ने आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस नेता विद्याधर सिंह चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली कूच किया। इससे पूर्व सभी किसान एवं कार्यकर्ता ईटावा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए।
चौैैधरी ने रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना की। रैली में फुलेरा से सैकड़ों गाडिय़ां रवाना हुई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा कि सरकार को किसान विरोधी बिल तत्काल वापस लेने की आवश्यकता है। किसानों का शोषण और उन पर अत्याचार को तत्काल रूप से बंद करना चाहिए।
यह हुए शामिल
इस मौके पर फुलेरा पालिका उपाध्यक्ष योगेश सैनी, सांभर पालिका उपाध्यक्ष नवल सोनी, पार्षद प्रमोद मीणा, श्रवण वर्मा, आकोदा सरपंच पुष्पा मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश परिहार, भूतपूर्वक सैनिक कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौधरी, दयानंद चौधरी, भंवर निठारवाल, रतन सुण्डा, अशोक चौला, महादेव बाना, रामू यादव, लालचंद नेटवाल, शैलेन्द्र शर्मा, मुलचंद देवन्दा, सागर ककरालिया, तेजाराम चौधरी, हरिशरण चतुर्वेदी, केजी साहू, विष्णु सोनी, अब्दुल लतीफ कुरैशी सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Home / Bassi / Agriculture Law : किसानों के समर्थन में दिल्ली किया कूच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो