24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमेर में डेढ़ साल से खराब पड़ी है फोगिंग मशीन

गांवों में नहीं हो रही फोगिंग, कैसे लगे मौसमी बीमारियों पर रोक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Santosh Kumar Dhakar

•

Updated: 26 Oct 2018, 10:58 PM IST

amer fogging machine is Damage

आमेर में डेढ़ साल से खराब पड़ी है फोगिंग मशीन

चन्दवाजी. इन दिनों मौसमी बीमारियों ने पैर पसार रखे हैं। वायरल, डेंगू के बाद जीका के भी मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन आमेर ब्लॉक में आमेर पंचायत समिति की फोगिंग मशीन करीब डेढ़ साल से खराब पड़ी है। आमेर ब्लॉक के अधीन जालसू व आमेर पंचायत समितियों में एक दर्जन से अधिक पीएचसी व सीएचसी संचालित हैं। इनमें 51 ग्राम पंचायतें आती हैं, लेकिन फोगिंग के लिए मात्र दो मशीन हैं। इनमें से भी आमेर पंचायत समिति की मशीन करीब डेढ़ साल से खराब है। आमेर ब्लॉक में अचरोल, चंदवाजी, बगवाड़ा, रूंडल व मानपुरा माचैड़ी पीएचसी तथा आमेर सीएचसी आती है। कंवरपुरा सरपंच बसंत कुमार शर्मा ने बताया कि फोगिंग के लिए चंदवाजी पीएचसी व आमेर बीसीएमएचओ को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक फोगिंग नहीं की गई है।
जीका पॉजीटिव की सूचना, नहीं हुई फोगिंग
चंदवाजी पीएचसी प्रभारी डॉ. हरिशरण ने बताया कि कंवरपुरा ग्राम पंचायत के हरचंदपुरा स्थित दोल्या की ढाणी में पिछले दिनों जीका वायरस पॉजीटिव रोगी मिलने की सूचना मिली थी। इस पर विभागीय अधिकारियों को 11 से 15 सितंबर के बीच फोगिंग कराने को लिखा था, लेकिन मशीन खराब होने से आज तक फोगिंग नहीं हो पाई है।
फोगिंग कर्मचारी की भी चुनावी ड्यूटी
स्वास्थ एवं चिकित्सा विभाग इमरजेंसी सेवाओं में आता है। जीका वायरस, स्वाइन फ्लू व डेंगू के प्रकोप के बावजूद आमेर ब्लॉक में फोगिंग कर्मचारी (एमपीएचडब्ल्यू) बनवारी लाल जाट व सोहनलाल छींपा को चुनावी ड्यूटी में लगा दिया। इनके अलावा एक लैब टेक्नीशियन को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।
इनका कहना है....
इन दिनों वायरल के मरीज बढ़े हैं। ओपीडी में भी बढ़ोतरी हुई है। फोगिंग के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया हुआ है। मशीन खराब होने से परेशानी आ रही है।
डॉ हरिशरण, चिकित्साधिकारी, पीएचसी चंदवाजी
आमेर की फोगिंग मशीन खराब पड़ी है। चंदवाजी पीएचसी के अधीन कंवरपुरा में भी फोगिंग की मांग आई थी। जालसू पंचायत समिति से मशीन मंगवाकर फोगिंग कराई जाएगी।
डॉ. सुमीर घई, बीसीएमएचओ आमेर

इधर, भी मौसमी बीमारियों का ग्राफ बढ़ा
आंतेला. क्षेत्र में आसपास के गांवों में मौसमी बीमारियों के साथ डेंंगू व बुखार भी पैर पसार रहा है। लोगों में वायरल, खांसी, जुकाम, बदन दर्द इत्यादि की शिकायतें बढ़ रही हैं। गुरुवार देर शाम भगतपुरा स्थित झगड़ेतान निवासी 19 वर्षीय रविकुमार को डेंगू के लक्षण होने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि रवि को 5-6 दिन पहले बुखार आने पर कोटपूतली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे मालवीय नगर, जयपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकोंं ने जांच में डेंगू पॉजीटिव की पुष्टि की। इधर, डेंगू से बजरंगपुरा निवासी एक महिला सहित विराटनगर ब्लॉक में करीब आधा दर्जन लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं दर्जनों लोग डेंगू, बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वहीं चिकित्सा विभाग सर्वे में रक्त के नमूने लेकर खानापूर्ति कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन अभी तक दवा का स्प्रे नहीं कराया गया है।