scriptआक्रोशित किसानों का आंदोलन, दिल्ली कूच | Angry farmers' movement, Delhi traveled | Patrika News

आक्रोशित किसानों का आंदोलन, दिल्ली कूच

locationबस्सीPublished: Jul 24, 2020 11:15:06 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

सरकार को चार दिन का दिया समय, चना खरीद शुरू करने का मामला: प्रशासन-किसानों के बीच हुई वार्ता आश्वासन के बाद किसान अंादोलन स्थगित

आक्रोशित किसानों का आंदोलन, दिल्ली कूच

आक्रोशित किसानों का आंदोलन, दिल्ली कूच

दूदू। केन्द्र सरकार द्वारा तिलहन-दलहन की उपजों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में 25 प्रतिशत का प्रतिबंध समाप्त करने और दूदू क्षेत्र में खरीद केन्द्रों पर वापस चना खरीद नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने अंादोलन करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामापल जाट सहित किसानों को गिदानी में रोक दिया गया। इसके बाद देर रात वार्ता में आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
सरकार को चार दिन का समय
जिला कलक्टर के प्रतिनिधि अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय राजेन्द्र सिंह कविया गिदानी पहुंचे और किसानों से चर्चा कर वार्ता की। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट ने बताया कि सरकार को चार दिन का समय दिया गया है। यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 28 जुलाई को दूदू से दिल्ली कूच अंादोलन किया जाएगा।
विधानसभा में भी प्रस्ताव भिजवा दिया
एडीएम कविया ने कहा कि हम चना खरीद के मामले में सक्षम सत्र तथा विधानसभा में भी प्रस्ताव भिजवा दिया जाएगा। इसके बाद फिलहाल किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। इस दौरान उपजिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत, पुलिस उप अधीक्षक देवेन्द्र सिंह, तहसीलदार सत्यवीर सिंह यादव सहित किसान मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो