scriptअन्नदाता : जैविक खेती आय दुगनी करने का जरिया | Annadata: Organic farming means to double income | Patrika News
बस्सी

अन्नदाता : जैविक खेती आय दुगनी करने का जरिया

जैविक खेती परियोजना राजस्थान के 10 जिलों में संचालित की जा रही है

बस्सीJan 23, 2021 / 11:13 pm

Gourishankar Jodha

अन्नदाता : जैविक खेती आय दुगनी करने का जरिया

अन्नदाता : जैविक खेती आय दुगनी करने का जरिया

बिचून। जैविक खेती आय दुगनी करने का जरिया है। इस संबंध में आत्मा संस्था एवं कट्स जयपुर की और से शुक्रवार को ग्राम पंचायत बिचून के भैराणा ग्राम में जैविक खेती जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता सहायक कृषि अधिकारी बिचून शंकरलाल गौड़ ने की। कार्यशाला में कट्स संस्था के सह संस्थापक विनोदकुमार शर्मा ने कहा कि जैविक खेती परियोजना राजस्थान के 10 जिलों में संचालित की जा रही है, उन्होंने जैविक खेती से होने वाले फायदे के बारे में किसानों का जानकारी देते हुए वर्मी कम्पोस्ट, जीवा अमृत कीट नियंत्रण आदि के बारे में बताया।
किसान जैविक अपनाकर आय को बढ़ा सकते
कार्यशाला में प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र अवाना ने जैविक खेती से फायदे एवं रासायनिक खेती से दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी शंकरलाल गौड़ ने कहा कि जैविक खेती किसानों की आय दुगनी करने का जरिया है तथा किसान इस अपनाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। कार्यशाला में भंवरसिंह, रामेश्वर लाल, रामधन, गुरुप्रसाद, अर्जुनलाल शर्मा आदि किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया व जैविक खेती अपनाने का निर्णय लिया।

Home / Bassi / अन्नदाता : जैविक खेती आय दुगनी करने का जरिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो