24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोहरपुर का थानेदार बता धमका रहा था युवक, धरा गया

दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर की लूटपाट : एक गिरफ्तार, बाइक जब्त और दूसरा फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Santosh Kumar Dhakar

•

Updated: 5 Oct 2018, 10:48 PM IST

Crime News

मनोहरपुर का थानेदार बता धमका रहा था युवक, धरा गया

मनोहरपुर. थानान्तर्गत एक जने द्वारा गुरुवार रात्रि दौसा रोड पर बाइक सवार दो लोगों के खिलाफ मोबाइल और रुपए छीनने तथा डरा धमका कर बाइक पर बैठा ले जाने के दर्ज कराए गए मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि टोरड़ा, सिकंदरा जिला दौसा निवासी अमरसिंह गुर्जर ने मामला दर्ज कराया कि गुरुवार रात्रि वह लेबर के साथ मनोहरपुर-दौसा मोड़ के पास केबल डालने का कार्य कर रहा था। रात्रि करीब 9:30 बजे मनोहरपुर स्टैंड की ओर से बाइक सवार दो जनों ने मारपीट की एवं मोबाइल व दस हजार रुपए छीन लिए। साथ ही मनोहरपुर थाने का थानेदार बताते हुए जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे भुरानपुरा की ओर ले जाने लगे। चिल्लाने पर चालक ने जेसीबी को खड़ा कर रास्ता रोक दिया। जेसीबी चालक छाजूराम गुर्जर ने बाइक सवार आरोपी भुरानपुरा निवासी कैलाश यादव को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
तीन आरोपियों को तीन-तीन साल कैद
कोटपूतली. न्यायालय ने बैंक में तिजोरी व आलमारी तोड़कर रुपए चोरी करने के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को तीन-तीन वर्ष के कारावास व 10-10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। सहायक अभियोजन अधिकारी डॉ.पंकज यादव ने बताया कि आरोपियों ने गत 6 व 7 जुलाई 2012 की रात को दी जयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा पावटा में तिजोरी व आलमारी तोड़कर रुपए चुराने का प्रयास किया था। शाखा प्रबंधक सुनील अग्निहोत्री ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी नरेश उर्फ नरसी यादव निवासी ढाणी रामदेववाली तन कुजोता, विक्की उर्फ रिंकू मेघवाल व अमरसिंह मेघवाल निवासी सुंदरपुरा को गिरफ्तार कर अदालत में चालान पेश किया। अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट भानुप्रिया सेहरा ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद तीनों आरोपियों को दोष सिद्ध करार देते हुए कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई।