24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा शराब की तस्करी बढ़ी, कंटेनर पकड़ा

दस लाख रुपए आंकी गई है 425 कर्टन शराब की कीमत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Santosh Kumar Dhakar

•

Updated: 22 Oct 2018, 8:22 PM IST

Crime News

हरियाणा शराब की तस्करी बढ़ी, कंटेनर पकड़ा

कोटपूतली. वैसे तो हरियाणा में शराब सस्ती होने से पहले भी कई बार शराब तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तस्करी बढ़ गई है। उधर, आबकारी पुलिस ने भी अतिरिक्त जाप्ता लगाकर चौकसी बढ़ा दी है। सोमवार दोपहर नारनौल मार्ग पर गोनेड़ा आबकारी चैक पोस्ट के समीप हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर को पकड़कर 425 कर्टन बरामद किए, लेकिन चालक फरार हो गया। किसी को शक नहीं हो, इसलिए कंटेनर का दरवाजा बंद कर सील लगा रखी थी। एक माह पहले भी इसी तरह पुलिस ने बंद कंटेनर को पकड़कर 409 कर्टन शराब बरामद की थी, लेकिन उस समय भी चालक फरार हो गया था। आबकारी थाना प्रभारी रामकरण यादव ने बताया कि हरियाणा की तरफ से कंटेनर में अवैध अंग्रेजी शराब के कर्टन आने की सूचना पर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी कर कांस्टेबल भागीरथ, रमेश, अमरसिंह, तराचंद, महेन्द्र व धर्मचंद को तैनात किया गया। कंटेनर के आने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक कंटेनर को सड़क पर छोड़ खेतों में भाग गया। कंटेनर की सील हटाकर तलाशी ली तो शराब के 425 कर्टन मिले।
गौरतलब है कि हरियाणा में शराब सस्ती होने के कारण राजस्थान के अलावा गुजरात तक तस्करी होती है। वहीं प्रदेश में चुनाव की सरगर्मियां शुरू होने के साथ मांग बढ़ जाती है। सस्ती के चक्कर में लोग चोरी छिपे हरियाणा से शराब लाकर सप्लाई करते हैं। शराब की तस्करी रोकने के लिए आबकारी पुलिस ने गोनेड़ा चैक पोस्ट पर जाप्ता बढ़ाया है। साथ ही चिमनपुरा चौराहा, देवता व बनेटी के रास्ते पर नियमित नाकाबंदी शुरू की है।

फैक्ट फाइल
दिनांक जब्त शराब वाहन

6 मार्च 2017 410 कर्टन ट्रक
9 मार्च 2017 1135 कर्टन ट्रक
25 सितम्बर 2018 409 कर्टन कंटेनर

चोर रास्ते बने चुनौती
हरियाणा से राजस्थान में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर तो चैक पोस्ट लगा दी जाती है, लेकिन कई चोर रास्ते ऐसे हैं जिनका शराब तस्कर उपयोग करते हैं। हरियाणा से देवता बनार बनेटी के अलावा रामगढ़, चिमनपुरा गोपालपुरा नारहेड़ा मार्ग का भी शराब तस्कर उपयोग करते हैं।

इनका कहना है...
कंटेनर से हरियाण निर्मित शराब के 425 कर्टन बरामद किए हैं, लेकिन चालक फरार हो गया। चुनाव के दौरान शराब तस्करी बढ़ जाती है। इस पर नजर रखने व इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए चिमनपुरा चौराहा व देवता में विशेष नाकाबंदी की जा रही है। गोनेड़ा चैक पोस्ट पर आबकारी पुलिस कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।

रामकरण यादव, आबकारी थाना प्रभारी कोटपूतली