scriptDeepavali festival : बाजार होने लगे गुलजार, छाई रौनक | Deepavali festival: Gulzar started becoming market, rose up | Patrika News
बस्सी

Deepavali festival : बाजार होने लगे गुलजार, छाई रौनक

आम जन खरीददारी के लिए पहुंचने लगे बाजार, कोरोना काल से मन्दी की मार झेल रहे व्यापारियों के मन में दीपावली पर्व पर रौनक रहने का विश्वास

बस्सीNov 11, 2020 / 11:53 pm

Gourishankar Jodha

Deepavali festival :  बाजार होने लगे गुलजार, छाई रौनक

Deepavali festival : बाजार होने लगे गुलजार, छाई रौनक

पावटा। कोरोना काल की मार झेल रहे क्षेत्रवासियों ने पर्वो के राजा दीपावली को मनाने के लिए बाजारों की तरफ रूख करना शुरू कर दिया। खरीददारी के लिए लोग घरों से बाहर निकले तो बाजारों में रौनक का आलम बनने लग गया है।
पावटा प्रागपुरा दांतिल भांकरी मण्डा राजनौता बडनगर सहित कई ग्राम के बाजारों में ग्राहको की अच्छी चहल पहल शुरू हो गई है। कोरोना काल से मन्दी की मार झेल रहे व्यापारियों के मन में दीपावली पर्व पर रौनक रहने का विश्वास था, जिसके कारण दुकानदारों ने दुकानों में माल लाकर भर दिया था। दीपावली पर्व के महज ३ दिन शेष रह जाने के कारण ग्राहकों की तादाद भी तेज हो गई है।
खरीददारी करने के बाजारों में आ रहा आमजन
पावटा वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीप धनखड़, वरिष्ठ सदस्य कैलाशचन्द्र छीतौलीवाले, पावटा किराना संघ सदस्य गिरधारी गोयल ग्यारसीलाल टसकोलावाले, थोक व्यापार संघ सदस्य बृजमोहन गोयल, संस्थापक सदस्य किशनलाल गोयल सहित कई व्यापारियों का कहना है कि इस समय कोरोना के कारण आमजन बदहाली के हालातों में होने के बाद भी यह पर्व मनाने के लिए खरीददारी करने के बाजारों में आ रहा है।
आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध
इस बार गत बार के मुकाबले बिक्री कम होने की आशंका है। इधर आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाने के कारण परिजनों के साथ बाजारों में आ रहे बच्चे हल्के पटाखों के लिए मचलते नजर आ रहे है। बाजारा में दीपावली पर्व पर सजावटी सामान प्रसाद आदी की अस्थाई दुकानें सजना शुरू हो गई है। महिलाएं अपने व बच्चों के लिए पोशाके अच्छी तादाद में खरीद रही है।

Home / Bassi / Deepavali festival : बाजार होने लगे गुलजार, छाई रौनक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो