scriptकिसानों को दी उन्नत बीजों की जानकारी | Information about improved seeds to farmers | Patrika News
बस्सी

किसानों को दी उन्नत बीजों की जानकारी

एक दिवसीय असंस्थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम में समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन में दिया प्रशिक्षण

बस्सीDec 16, 2020 / 11:31 pm

Gourishankar Jodha

किसानों को दी उन्नत बीजों की जानकारी

किसानों को दी उन्नत बीजों की जानकारी

माधोराजपुरा। उप तहसील की डाबिच ग्राम पंचायन्तर्गत श्रीरामजीपुरा में बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र चौमूं टांकरड़ा के बैनर तले नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत रबी 2020-21 को लेकर समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन को लेकर एक दिवसीय असंस्थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक व नोडल अधिकारी डॉ.बाबूलाल यादव ने सरसों की उन्नत किस्म के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने प्रदर्शित की गई गिरीराज किस्म के बारे में विस्तार से समझाकर किस्म के बारे में महिला-पुरुष किसानों से प्रतिक्रिया जानी।
उन्नत बीज से बढऩे वाले उत्पादन
डॉ.यादव ने किसानों को उन्नत बीज से बढऩे वाले उत्पादन तथा इससे किसानों की आय में होने वाली बढ़ोतरी के बारे में भी विस्तार से बताया। खाद व उर्वरक प्रबंधन तथा सिंचाई प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। पौध संरक्षण वैज्ञानिक इरफान खान ने सरसों फसल में लगने वाले कीट व रोग प्रबंधन के बारे में समझाया। अंत में किसानों के खेतों में प्रदर्शित सरसों की गिरीराज किस्म की फसल का अवलोकन कर फूल व फलियां बनने का निरीक्षण किया।

Home / Bassi / किसानों को दी उन्नत बीजों की जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो